realme 14 Pro+ 5G कैमरा फीचर्स रिवील, मिलेगी DSLR लेवल की फोटोग्राफी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme इसी महीने अपनी realme 14 Pro सीरीज भारत में लॉन्च करने वाला है। इसमें कलर चेंजिंग बस पैनल को भी शामिल किया गया है, जो कम तापमान में बैक पैनल के कलर को बदल लेता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस सीरीज को टीज़ करते हुए realme 14 Pro+ 5G कैमरा फीचर्स की जानकारी साझा की है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic पर काम चल रहा है, अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

realme 14 Pro+ 5G में होगी DSLR लेवल की फोटोग्राफी

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीज़र के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार realme 14 Pro+ में 1/1.56″ Sony IMX896 50 मेगापिक्सल f/1.88 अपर्चर प्राइमरी कैमरा, OIS, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, और 32 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।

इतना ही नहीं, कंपनी इस फ़ोन में इंडस्ट्री का पहला ट्रिपल रिफ्लेक्शन पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस Sony IMX882 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर शामिल करने वाली है, जिससे फ़ोन में 120X का सुपर ज़ूम सपोर्ट मिलने वाला है। इसके बावजूद इस फ़ोन में स्लीक डिज़ाइन देखने को मिल सकता है, इसके लिए कैमरा वजन को भी 31% तक और वॉल्यूम को 20% कम किया गया है। ट्रेडिशनल टेलीफ़ोटो कैमरा की तुलना में इसमें 182% ज्यादा लाइट इन्टेक मिल सकता है। एक लार्ज  1/2″  सेंसर के साथ, ये 3X ऑप्टिकल ज़ूम, 6X लॉसलेस ज़ूम, और 120X सुपर ज़ूम को सपोर्ट कर सकता है।

इस सीरीज में MagicGlow ट्रिपल फ़्लैश सिस्टम को भी शामिल किया गया है, जो वातावरण में लगातार और विश्वसनीय रोशनी बनाये रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें ब्राइटनेस और कलर टेम्परेचर को एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे वाइब्रेंट लो-लाइट शॉट्स और फ्लॉलेस पोर्ट्रेट लाइटिंग को आसानी से कैप्चर किया जा सकता है। कंपनी ने ग्राहकों को बताने के लिए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमे DSLR से तुलना भी की गयी है।

realme 14 Pro+ कैमरा सैम्पल्स:

realme 14 Pro+ vs DSLR:

इस फ़ोन में वीगन साबर लेदर फिनिश के साथ साबर ग्रे वर्जन मिलने वाला है। इसके अतिरिक्त, पर्ल व्हाइट कलर को शामिल किया गया है, जो बैकपैनल का कलर बदलने में सक्षम होगा। फ़ोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9500 Snapdragon 8 Elite वाले CPU आर्किटेक्चर से मचाएगा बवाल, मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.