MediaTek Dimensity 9500 Snapdragon 8 Elite वाले CPU आर्किटेक्चर से मचाएगा बवाल, मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में MediaTek ने अपना तगड़ा फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9400 लॉन्च किया है और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्जन Dimensity 9500 लॉन्च करने वाली है, इस चिपसेट से संबंधित कई जानकारी सामने आ चुकी है, और अब हाल ही में इसके आर्किटेक्चर और क्लॉकस्पीड की जानकारी सामने आई है।

ये पढ़ें: भारत में दौड़ेगी सौर ऊर्जा से चलने वाली Eva कार, मात्र 0.5 रुपये प्रति किलोमीटर का आएगा खर्च

MediaTek Dimensity 9500 की जानकारी लीक

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार MediaTek अपने आगामी फ्लैगशिप चिपसेट में Travis और Gelas कोर के साथ नए CPU आर्किटेक्चर को शामिल करने वाला है। हालांकि, इसका क्या मतलब, इसके विषय में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ये 2 + 6 सेटअप में Cortex-X930 और Cortex-A730 कोर्स के कलस्टर में बदल सकता है, जिसमें 2 Cortex-X930 कोर और 6 Cortex-A730 हो सकते हैं।

इस सेटअप को देख k समझ आता है, कि इसे हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लिया गया है। बात करें Dimensity 9400 की तो इसमें 1+3+4 सेटअप का उपयोग किया गया है। इसमें अधिकतम 4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉकस्पीड देखने को मिल सकती है, जो Snapdragon 8 Elite से कम है, लेकिन Dimensity 9400 से ज्यादा होगी।

इतना ही नहीं इस बार कंपनी ARM के SME (स्केलेबल मैट्रिक्स एक्सटेंशन) का भी उपयोग कर सकती है, जिससे मल्टी-थ्रेडेड परफॉरमेंस में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। इस चिपसेट में TSMC की (3nm) N3P प्रोसेस का उपयोग किया जा सकता है। फिलहाल इस पर अभी कई टेस्टिंग बाकी है, इसके बाद ही इसकी सटीक परफॉरमेंस की जानकारी सामने आएगी। 

ये पढ़ें: Xiaomi 16 कैमरा सेटअप में होगा बड़ा उलटफेर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageMediaTek Dimensity 9500 साल के इस महीने होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite 2 को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार जहां एक ओर Qualcomm सितंबर में अपने नए चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, वहीं इसे टक्कर देने के लिए MediaTek भी अपना नया चिपसेट MediaTek Dimensity 9500 बनाने में व्यस्त है। हाल ही में एक चीनी …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageSnapdragon 8 Elite 2 तगड़ी परफॉरमेंस के साथ जल्द हो रहा लॉन्च, इन फोन्स के साथ iPhone 17 सीरीज को देगा टक्कर

पिछले साल ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट ने तगड़ी परफॉरमेंस के साथ धमाल मचाया था, और अब कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेडेड वर्जन Snapdragon 8 Elite 2 लॉन्च करने वाली है। चिपसेट के लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।। ये पढ़ें: realme GT …

Discuss

Be the first to leave a comment.