Xiaomi 16 कैमरा सेटअप में होगा बड़ा उलटफेर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi काफी समय से अपनी Xiaomi 16 सीरीज पर काम कर रहा है, हालाँकि सीरीज के लॉन्च होने में काफी समय है, लेकिन इस सीरीज से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस सीरीज को Xiaomi 15 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi 16 पेरिस्कोप कैमरा से सम्बंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेगा सीमलेस अपडेट फीचर, ऐसे करेगा काम

Xiaomi 16 पेरिस्कोप कैमरा अपग्रेड के साथ हो सकता है लॉन्च

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Smart Pikachu द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसके अनुसार Xiaomi 16 लाइनअप के एक छोटी स्क्रीन वाले डिवाइस में पेरिस्कोप कैमरा को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये Xiaomi 16 वैरिएंट हो सकता है।

Xiaomi 16 leak

बात करें Xiaomi 15 की, तो इस सीरीज के सिर्फ प्रो वैरिएंट में ही पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा को शामिल किया गया है। Xiaomi 15 Pro में 5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा दिया गया है, वहीँ Xiaomi 15 में 2.6X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा को शामिल किया गया था।

पेरिस्कोप कैमरा इस तरह करेगा काम

ये एक स्पेशल कैमरा लेंस डिज़ाइन है, जिसमें सब्जेक्ट पर शार्प फोकस करने के साथ साथ हाई फोकल लेंथ की सुविधा मिलती है। इसमें प्रिज्म और मिरर का उपयोग करके लाइट को कुछ लेन्सेस से रिडाइरेक्ट किया जाता है, ये लेन्सेस हॉरिजॉन्टल तरीके से जमे हुए होते हैं, इससे फोकल लेंथ ज्यादा हो जाती है, और इससे ज्यादा ज़ूम किया जा सकता है।

फ़िलहाल Xiaomi 16 कैमरा सेटअप से सम्बंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, इसके अतिरिक्त कंपनी अपने आगामी Xiaomi 15 Ultra में भी 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा को शामिल कर सकती है।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Ultra Blue कलर लीक हुआ, ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ तो काफी रोमांचक होगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products