Samsung Galaxy S25 Ultra में मिलेगा सीमलेस अपडेट फीचर, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अगले महीने अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, लॉन्च से पहले इससे सम्बंधित एक और लीक सामने आया है। हाल ही में  Android Authority द्वारा इससे सबंधित नयी जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार Galaxy S25 Ultra वैरिएंट में सीमलेस अपडेट फीचर मिलने वाला है, और खुश खबरी की बात ये है, कि इस फीचर को  Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 Plus वैरिएंट में भी शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Ultra Blue कलर लीक हुआ, ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ तो काफी रोमांचक होगा

सीमलेस अपडेट फीचर क्या है?

इस फीचर को Google ने साल 2016 में लॉन्च किया था। इस फीचर को खास उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो काम काज के लिए 24 घंटे फ़ोन का उपयोग करते हैं। इस अपडेट की प्रक्रिया के दौरान यूजर फ़ोन को उपयोग कर पाते हैं, क्योंकि जब अपडेट की प्रोसेस को शुरू किया जाता है, तो ये अपडेट की प्रक्रिया पार्टीशन B पर रन होती है, और इस दौरान यूजर्स अपने फ़ोन का उपयोग पार्टीशन A पर करते हैं। जब अपडेट पूरा डाउनलोड हो जाता है, तो फ़ोन रीस्टार्ट होता है, और बीएस बूट होते समय फोन का उपयोग नहीं किया जा सकता है, हालाँकि बूट की प्रक्रिया में काफी कम समय लगता है। इसके लिए स्टैण्डर्ड स्टोरेज के मुकाबले ज्यादा स्टोरेज चाहिए होती है, लेकिन किसी भी फ्लैगशिप फ़ोन के लिए ये कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

Samsung ने सबसे पहली बार इस फीचर को Galaxy A55 में शामिल किया था, इस फ़ोन को मार्च 2024 में पेश किया गया था, और अब कंपनी इस फीचर को आगे भी अपने डिवाइसों में शामिल करने वाली है, इसकी शुरुआत जनवरी 2025 में लॉन्च हो रही अपनी Galaxy S25 सीरीज से करने वाली है।

अन्य जानकारी के अनुसार सीरीज के अल्ट्रा वैरिएंट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल किया जाने वाला है, और इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस का क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

खबरों के अनुसार इस सीरीज में कंपनी एक नया मेंबर भी शामिल कर सकती है, जिसे Samsung Galaxy S25 Slim के नाम से पेश किया जा सकता है, हालाँकि सटीक जानकारी लॉन्च के नजदीक आने पर ही सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Lava Yuva 2 5G यूनिक डिज़ाइन और धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम कीमत पर लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageGalaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत …

ImageSamsung Galaxy Z Flip8 हैंड्स-ऑन रिव्यू: पतला, हल्का और ज़्यादा पॉलिश्ड Flip

Samsung ने अपने जुलाई वाले Galaxy Unpacked इवेंट में, जो इस बार लंदन में हुआ, Galaxy Z Flip8 को Galaxy Z Fold8 और नए Galaxy Z Fold8 Ultra के साथ पेश किया। इस पूरे लॉन्च में सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए सिरे से डिज़ाइन किए गए Fold8 लाइनअप ने बटोरीं। ऐसे में Z Flip8 की भूमिका …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.