OnePlus 13 Mini/13T स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite के साथ अपने पहले स्मार्टफोन OnePlus 13 को अक्टूबर में लॉन्च किया था, और अब कंपनी इस सीरीज में कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ एक नए मेंबर को शामिल करने वाली है। हाल ही में चीनी टिपस्टर द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित जानकारी साझा की गयी है। हालाँकि, टिपस्टर द्वारा इस डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन उनके अनुसार कंपनी इसे OnePlus 13 Mini या OnePlus 13T के नाम से पेश कर सकती है।

ये पढ़ें: CES 2025 के अभी तक के सबसे बेहतरीन गैजेट्स, करवाएंगे भविष्य की सैर

OnePlus 13 Mini / OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स लीक

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन में 6.31 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और इसके साथ ही इसमें पतले बेज़ेल्स देखने को मिल सकते हैं। फ़ोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर को भी शामिल किया जा सकता है।

ये फ़ोन कम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वार संचालित हो सकता है। डिज़ाइन की बात करें तो फ़ोन को मिडिल मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जा सकता है, और इसके बैक पैनल पर ग्लास फिनिश देखने को मिल सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इस फ़ोन के फ्रंट कैमरा या बैटरी से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

ये कहना अभी संभव नहीं है, कि कंपनी इसे कॉम्पैक्ट डिज़ाइन होने की वजह से “Mini” लेबल के साथ पेश करेगी या “T” लेबल के साथ पेश करेगी, लेकिन इसमें आपको परफॉरमेंस काफी शानदार मिलने वाली है, टिपस्टर ने एक कमेंट का रिप्लाई देते हुए Oppo Find X8 Mini से इसकी समानता भी बतायी है। टिपस्टर के अनुसार दोनों फ़ोन्स प्रोसेसर और कैमरा के मामले में एक समान हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख ऑफिशियली रिवील, अभी Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन पर मिलेंगे ये फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageOnePlus 13 रेंडर्स लीक हुए, इस महीने के आखिर तक हो सकता है इस शानदार डिज़ाइन के साथ लॉन्च

OnePlus काफी समय से OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। काफी समय से फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में फ़ोन के रेंडर्स एक चीनी टिपस्टर द्वारा लीक हुए हैं। आगे OnePlus 13 रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं। ये पढ़ें: iQOO …

ImageVivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Vivo ने हाल ही में अपनी Vivo X200 सीरीज को लॉन्च किया है, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में Vivo X200 Ultra को शामिल करने वाली है। इस फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स की जानकारी सामने …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products