CES 2025 के अभी तक के सबसे बेहतरीन गैजेट्स, करवाएंगे भविष्य की सैर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज CES 2025 का पहला दिन है, और इसमें कई कंपनी द्वारा अपनी बेहतरीन गैजेट्स को पेश किया गया है, जिनमें Samsung के नए फ्लैगशिप OLED TV से लेकर Halliday स्मार्ट ग्लासेज और कई अन्य गैजेट्स शामिल हैं। इन गैजेट्स को इतना इनोवेटिव बनाया गया है, मानों जैसे आप भविष्य में आ गये हो। इस लेख में हमनें अभी तक के CES 2025 के सबसे बेहतरीन गैजेट्स की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख ऑफिशियली रिवील, अभी Galaxy S25 सीरीज प्री रिजर्वेशन पर मिलेंगे ये फायदें

CES 2025 के सबसे बेहतरीन गैजेट्स

Halliday Smart Glasses

ये स्मार्ट ग्लासेस CES 2025 में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हें देख कर ये नहीं बताया जा सकता है, कि ये कोई स्मार्ट ग्लासेस है, लेकिन इसमें कमाल के AI फीचर्स को शामिल किया गया है। इसका सबसे खास फीचर एक छोटा डिजी विंडो माइक्रोडिस्प्ले है, दरअसल ये 3.5 इंच के मोनोक्रोम डिस्प्ले की तरह होता है, जिसके माध्यम से आप किसी भी सवाल का जवाब आसानी से दे सकते हैं, और ये किसी के द्वारा बोली गयी बात को ट्रांसलेट करके भी आपको बता सकता है।

Samsung S95F OLED TV with Glare Free 2.0 tech

इस इवेंट का दूसरा बेहतरीन प्रोडक्ट Samsung का ये OLED टीवी है, जिसे Glare Free 2.0 tech के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको कमाल के AI फीचर्स मिलने वाले हैं, जिसमें Upscaling Pro को भी शामिल किया गया है। इसकी सबसे खास बात ये है, कि लैंप या अन्य किसी भी चीज की लाइट इस पर पड़ती है, तो ये उसके रिफ्लेक्शन को कंट्रोल कर लेता है, जिससे आपका अपना पसंदीदा कंटेंट देखने का अनुभव ख़राब नहीं होता है, इसका श्रेय Glare Free 2.0 tech को जाता है।

Circular Ring 2

ये भी एक कमाल का प्रोडक्ट है, जो FDA द्वारा अप्रूव Atrial Fibrillation detection फीचर के साथ पेश की गयी है। स्मार्ट रिंग में एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, ये एक ऐप के साथ आएगी, जो आपकी ऊँगली के साइज को नापने के लिए बनाया गया है, ताकि आपको वो प्लास्टिक किट का उपयोग न करना पड़ें। इस स्मार्ट रिंग को जनवरी के आखिर तक क्राउडफंडिंग अभियान के तहत लॉन्च किया जा सकता है।

Roborock Saros Z70

बात जब सफाई की आती है, तो रोबोट वैक्यूम बस सतह को साफ़ कर देते हैं, और जगह जगह पड़े हुए सामानों को हमें ही हटाना होता है, लेकिन इस रोबोट वैक्यूम ने इस चीज को बदल के रख दिया है। Roborock Saros Z70 में OmniGrip 1.0 arm का उपयोग किया गया है,जो सतह को साफ करने से पहले उस पर पड़े सामान को हटा कर कहीं ओर रख सकता है, और आप पहले से उन वस्तुओं को स्पेसिफाई कर सकते हैं।

LG PF600U projector

हमारे द्वारा चुनी गयी इस लिस्ट का आखिरी सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट LG PF600U projector है, जो प्रोजेक्टर के अलावा एक लाइट लैंप और ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करता है। ये दिखने में भी काफी शानदार है। इसमें आप 1080p के FHD रिसोल्यूशन में फिल्में देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें 300 ANSI lumens की ब्राइटनेस मिलती है, और स्क्रीन साइज को आप 30 इंच से 120 इंच तक एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें LG’s built-in webOS को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: CES 2025 में Samsung Vision AI की घोषणा, मिलेंगे स्मार्टफोन जैसे AI फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.