Vivo X200 Ultra में मिलेंगे दमदार कैमरा, अन्य स्पेसिफिकेशन भी करेंगे आपको आकर्षित

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo X200 Ultra के कैमरा सेटअप की जानकारी खुद कंपनी द्वारा सामने आयी है। ये फोन चीन में अप्रैल 2025 में आ सकता है, जो कि कैमरा सेंट्रिक Vivo X100 Ultra का सक्सेसर होगा। vivo चीन के प्रोडक्ट मैनेजर ने खुद X200 Ultra के कैमरा सैंपल साझा किये हैं और वहीँ दूसरी तरफ प्रचलित टिपस्टर Digital Chat Station ने इस फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा लीक किये हैं।

ये पढ़ें: OPPO F29 सीरीज़ भारत में लॉन्च – Nothing Phone 3a सीरीज़ और iQOO Neo 10R से होगी कड़ी टक्कर

Vivo X200 Ultra में मिलेंगे दमदार सेंसर

Vivo चीन के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने एक टेस्टिंग यूनिट से कुछ फोटो क्लिक करके शेयर किये। साथ ही उन्होंने कैमरा सम्बन्धी फीचर भी साझा किये हैं। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन ये संभवत: Vivo X200 Ultra ही है। इस पोस्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिलती है, क्योंकि यहां तीन फोकल लेंथ – 14mm, 35mm, और 85mm से अलग अलग तरह के बेहतरीन फोटोग्राफ प्रस्तुत किये गए हैं। इन्होंने ये भी बताया है कि यूज़र्स आसानी से तीनों लेंस के बीच में स्विच कर पाएंगे। वीडियो बनाते समय भी लेंस बदलने से क्वॉलिटी में कोई अंतर नहीं आएगा।

अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, इस फोन में 50 MP का Sony LYT-818 प्राइमरी सेंसर, 50 MP का Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 200 MP का Samsung HP9 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकता है। इस पेरिस्कोप लेंस का अपर्चर X100 Ultra के 200MP पेरिस्कोप सेंसर के अपर्चर से बड़ा होगा, जिससे अधिक रौशनी कैद करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा इस बार आपको इसमें एडवांस्ड प्रिज़्म तकनीक, स्पेशल लेंस कोटिंग और बेहतर नाईट फोकस जैसे फीचर भी मिलेंगे। अल्ट्रा वाइड कैमरा भी साधारण इंडस्ट्री मानकों से बड़ा होगा, जिससे आप और भी खूबसूरत लैंडस्केप शॉट ले लाएंगे।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a Vs iPhone 16e: जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट

    Vivo X200 Ultra स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

    डिजिटल चैट स्टेशन के Weibo पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें X200 Ultra के मुख्य फीचरों से पर्दा उठाया गया है। इस प्रीमियम फोन में माइक्रो क्वाड कर्व्ड AMOLED पैनल होगा, जिसे BOE द्वारा बनाया गया है। ये 6.82-इंच की 2K+ LTPO स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस लीक के अनुसार ये फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करेगा।

    इसके अलावा Vivo के इस फ्लैगशिप फ़ोन में 6,000mAh की बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने के आसार हैं। साथ ही इस फोन का हाई-एन्ड वर्ज़न Beidou 3 सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर के साथ आ सकता है। ये 5 अप्रैल को चीन में पेश किया जा सकता है, हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई टाइमलाइन सामने नहीं आयी है।

    ये पढ़ें: Samsung के सबसे पतले फोन की ये होगी कीमत, टाइटेनियम बॉडी के साथ होगा लॉन्च

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

    Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

    Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

    vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

    ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

    Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

    ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

    Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

    ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

    Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.

    Related Products