50MP फ्रंट कैमरा, 3 ZEISS सेंसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Vivo V60

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo एक बार फिर अपने कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। अपने कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोनों की बदौलत Vivo ने भारतीय बाज़ार में एक खास पहचान बनाई है। अब कंपनी एक और प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V60 लॉन्च करने जा रही है। ये फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन को एक ही डिवाइस में चाहते हैं। इसके अलावा, ZEISS के साथ पार्टनरशिप और AI बेस्ड कैमरा फीचर्स इसके कैमरा को थोड़ा आगे रखते हैं। इसे बाकी फोनों से अलग बनाते हैं।कंपनी 12 अगस्त को भारत में अपना नया Vivo V60 लॉन्च करने जा रही है। ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को टारगेट करेगा, जो मोबाइल फोटोग्राफी और स्टाइलिश डिज़ाइन को प्राथमिकता देते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 17 Pro के चौंकाने वाले लीक्स आएं सामने, इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम

vivo V60 5g

Vivo V60 कब होगा लॉन्च ?

Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि Vivo V60 को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Vivo V50 का ये सक्सेसर, Vivo V60 ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगा। आने वाला है। कंपनी ने इसके तीन कलर ऑप्शन – Auspicious Gold, Mist Gray और Moonlit Blue भी टीज़ कर दिए हैं।

Vivo V60 स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो, Vivo V60 में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ) और एक अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का होगा जो 92-डिग्री वाइड FOV देगा। सभी कैमरों को ZEISS की ट्यूनिंग मिली है और AI Magic Move, स्टेज पोर्ट्रेट और Four Season Portrait जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: Amazon Great Freedom Festival: इन डील्स पर मिल रहा 80% तक डिस्काउंट, देखें लिस्ट

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो पुराने मॉडल से तेज़ और पावरफुल है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है और उम्मीद है कि ये 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और नया Funtouch OS 15 इस फोन की और दो ख़ास बातें हैं।

कीमत की बात करें तो Vivo V60 लगभग ₹40,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.