Vivo V50 Elite Edition लॉन्च, जानें ₹41,999 की कीमत पर क्या मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share


Vivo ने आज भारत में अपनी V50 सीरीज़ एक और नया स्मार्टफोन – Vivo V50 Elite Edition पेश किया। ये फोन Vivo V50 का ही एक प्रीमियम वेरिएंट है, जो कुछ एक्स्ट्रा एक्सेसरीज़ और अपग्रेडेड स्टोरेज के साथ बेहतर वैल्यू ऑफर करता है। आइये यहां इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

vivo V50 Elite Edition के साथ आपको क्या मिलेगा ?

Vivo V50 Elite Edition एक पतले और चौकोर शेप के बॉक्स में आता है। इसमें फोन के साथ एक 90W फ्लैश चार्जर, USB-A टू USB-C केबल, सिम इजेक्टर और साथ में vivo TWS 3e ईयरबड्स मिलेंगे।

vivo V50 Elite Edition लाल (Rose Red) रंग में उपलब्ध है। इस फोन में 12GB LPDDR4X RAM और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जबकि बेस वैरिएंट V50 में 8GB + 256GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत ₹34,999 है।

Vivo V50 Elite Edition स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.77-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगी। ये स्क्रीन फीचर बिलकुल V50 जैसे ही हैं। इसमें ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC मौजूद है, जो LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ दिया गया है।

ये V50 Elite Edition, 6000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है और ये बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा है, जिसे ZEISS द्वारा ट्यून किया गया है।

अन्य फीचरों में IP68/IP69 सर्टिफिकेशन (धूल और पानी से सुरक्षा), स्टीरियो स्पीकर्स, Android 15 आधारित Funtouch OS 15 शामिल हैं।

vivo v50

कीमतें और उपलब्धता

Vivo V50 Elite Edition की कीमत 41,999 रुपए है, और इस कीमत पर इस फोन में ज़्यादा स्टोरेज और साथ में इयरबड्स मिलेंगे। लेकिन बैंक ऑफर के साथ आप इस फोन पर ₹3,000 की छूट पा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत ₹38,999 हो जाती है।

आप इसे 15 मई से Flipkart, Amazon और सभी ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोरों द्वारा खरीद सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.