Vivo और iQOO फोनों हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें कितना बढ़ा दाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Vivo और उसकी सब-ब्रांड iQOO ने चुपचाप अपने कई स्मार्टफोनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी की वेबसाइट पर नई कीमतें दिखने लगी हैं, जिससे साफ है कि बाज़ार में बदलाव शुरू हो चुका है।

ये बढ़ोतरी सिर्फ एक मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि V70 सीरीज़, T5x और Y सीरीज़ के कई फोन अब पहले से महंगे हो गए हैं। यानि जो फोन कुछ समय पहले सस्ते लग रहे थे, अब उन्हीं के लिए ज़्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं।

किन फोनों की कीमतें बढ़ीं

इस बार कीमतों में बढ़ोतरी करीब ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक देखी गई है।

Vivo V70 Elite का बेस वेरिएंट ₹51,999 से बढ़कर ₹55,999 हो गया है, जबकि V70 की कीमत भी ₹4,000 तक बढ़ी है। इसी तरह iQOO 15R के अलग-अलग वेरिएंट भी अब ₹2,000 से ₹5,000 तक महंगे हो चुके हैं।

सिर्फ यही नहीं, T5x और Y सीरीज़ के कुछ बजट फोनों की कीमतों में भी बदलाव किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

इसकी सबसे बड़ी वजह RAM की कमी मानी जा रही है। AI डेटा सेंटर और नई टेक्नोलॉजी की वजह से मेमोरी की डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे स्मार्टफोन कंपनियों के लिए RAM खरीदना महंगा हो गया है।

जब लागत बढ़ती है, तो कंपनियां उसे कीमत में जोड़ती हैं और यही असर अब दिखने लगा है।

आगे क्या असर दिख सकता है

इसका असर आने वाले फ्लैगशिप फोनों पर और ज़्यादा दिख सकता है। माना जा रहा है कि Vivo का अपकमिंग X300 Ultra भी प्रीमियम कीमत में आ सकता है, जो Galaxy S26 Ultra जैसे फोनों की रेंज में हो सकता है।

साफ है कि स्मार्टफोन बाज़ार में कीमतों का ट्रेंड ऊपर की तरफ जा रहा है।

अगर आप Vivo या iQOO का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो देरी करना महंगा पड़ सकता है।

क्योंकि इस बार बदलाव धीरे नहीं, सीधे कीमतों में दिख रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

Imageमेमोरी चिप की मार, Lava और Vivo ने बढ़ा दिए इन फोनों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आपकी जेब तक पहुँच गया है। Realme, Oppo के बाद अब Lava और Vivo, दोनों ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Lava के बजट फोन ₹500 से ₹1,000 तक महंगे हुए हैं, जबकि Vivo और इसके सब-ब्रांड iQOO के कुछ मॉडल्स …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.