Xiaomi Mi A1 के 10 उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ दिन पहले, Xiaomi ने भारत में अपना पहला Android One आधारित स्मार्टफ़ोन Mi A1 लांच किया था, बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। Mi A1 एक आकर्षक फ़ोन है जो कि कुछ विशेषताओं को अपने आप में समेटे हुए है। (Read in Engilsh)

अगर आपने पूर्व में MIUI वाले Xiaomi स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है, तो आपको आश्चर्य होगा कि आप इस स्टॉक एंड्रॉइड डिवाइस में काफी कुछ नया अनुभव कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ उपयोगी Xiaomi A1 ट्रिक्स प्रस्तुत कर रहे हैंI

Google Now पेज को Disable करें

बहुत से उपयोगकर्ता अक्सर होम स्क्रीन की बाईं तरफ एक अतिरिक्त Google स्क्रीन के कारण परेशान अनुभव कर सकते हैं, जो कि एक Google लांचर फीचर है। लेकिन Mi A1 आपको इस पेज को Disable करने का विकल्प प्रदान करती है।

ऐसा करने के लिए, होम पेज टैप करें-> सेटिंग्स पर क्लिक करें – ‘Show Google App’ टैब को Disable करें।

इसके अलावा पढ़ें: 18:9 डिस्प्ले और चार कैमरे वाला Honor 9i हुआ लांच: जानिये इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

होम स्क्रीन को rotate करें

अगर आप लंबे समय से एंड्रॉइड फोन उपयोग कर रहे हैं तो आपके लिए होम स्क्रीन का रोटेशन अभी भी एक अपरिचित अनुभव होगा, लेकिन Mi A1 आपको यह सुविधा प्रदान करता है।

इस सुविधा को सक्षम करने के लिए, होमपेज को फिर से लॉन्ग प्रेस करें -> सेटिंग -> ‘Allow Homescreen rotation ‘टैब पर क्लिक करें।

Camera Gesture

Xiomi A1 कैमरा एप्प कभी भी खोलने के लिए Lock बटन को दो बार टैप करें और आपके लिए कैमरा एप्प ओपन हो जाएगा।

इस फीचर को एक्टिव करने के लिए, सेटिंग में जाएँ -> Gestures -> Camera ‘टैब पर जाएं। अब दो बार लॉक स्क्रीन बटन पर टैप करें और आपका कैमरा एप लांच हो जाएगा।

स्टीरियो मोड

यदि आप Mi A1 उपयोगकर्ता हैं तो आपको DSLR इफ़ेक्ट वाला फोन प्राप्त करने के लिए 30k+ खर्च करने की आवश्यकता नहीं है; फोन में 12MP का डुअल रियर कैमरा आपको ऐसे फोटो क्लिक करने की सुविधा देता है जो आपको DSLR और डेप्थ इफ़ेक्ट से युक्त होती हैं।

स्टीरियो मोड का उपयोग करने के लिए, बस कैमरा ऐप खोलें और टॉप मिडिल आइकन पर क्लिक करें। और ऑब्जेक्ट को न्यूनतम एक मीटर की दूरी से क्लिक करें।

ऑडियो ट्रिगर

Mi A1 में आपको आवाज़ के माध्यम से फोटोस क्लिक करने का विकल्प मिलता है।

इस विकल्प को एक्टिव करने के लिए आप अपनी आवाज़ से फोटोस को क्लिक कर सकते हैं या अपनी उंगलियों का उपयोग कर चुटकी बजाकर भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

डुअल कैमरा वॉटरमार्क इनेबल करें

OnePlus5 के बाद, Xiomi ने भी छोटे-छोटे विकल्पों में गहरी रूचि लेना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक विकल्प फोन के डुअल कैमरे द्वारा क्लिक की गई छवियों पर वॉटरमार्क प्रदान करना है।

इस सुविधा को एक्टिव करने के लिए, कैमरा ऐप खोलें -> Option ‘बटन पर क्लिक करें – ‘Dual camera watermark’ विकल्प सक्षम करें।

इसके अलावा पढ़ें: Google Pixelbook लैपटॉप हुए लांच; जानिये Intel i5, i7 प्रोसेसर, 512GB SSD और 16GB RAM से लैस इन लैपटॉप्स की कीमतें

Face Unlock

Face Unlock फीचर के लिए 80k रुपये का फोन खरीदने से पहले, हम आपको Mi A1 प्रयोग करने की सलाह देंगे।

इस सुविधा को एक्टिव करने के लिए, सेटिंग में जाएँ -> Security पर जाएं -> Smart Lock विकल्प पर टैप करें -> और ‘Trusted Face’ इनेबल करें। अपने चेहरे को कैमरे के सामने करके फेस पैटर्न दर्ज करें।

Swipe for Notification

Xiaomi Mi A1 की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक Notiification को स्वाइप करने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग करना है।

इस फीचर को Active करने के लिए, सेटिंग्स में जाएँ-> Gestures-> ‘Swipe for Notification’ को एनेबल करें। अब आप फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग करके अपने सभी नोटिफिकेशन देख सकते हैं

जंक क्लीनअप

यह स्टॉक एंड्रॉइड आपको कैश मेमोरी, जंक फाइल्स और अनुपयोगी डाटा को साफ करने का विकल्प प्रदान करता है।

अपने स्टोरेज को साफ करने के लिए, सेटिंग्स में जाकर -> Storage में जाएँ-> ऊपर दाएं कोने पर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें -> ‘Storage Cleanup’ पर टैप करें – ‘Clean Junk’ पर क्लिक करें

Mi रिमोट

Mi फोन की एक और विशेषता इसमें मौजद इन्फ्रारेड फीचर है जिसका उपयोग IR रिमोट का इस्तेमाल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे TV, AC, प्रोजेक्टर इत्यादि को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

Mi रिमोट का उपयोग करने के लिए, ‘Mi रिमोट ऐप’ पर जाएं – ‘Add Remote’ बटन पर टैप करें -> उस डिवाइस पर क्लिक करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं -> ऑपरेटर चुनें -> अपने उत्पाद के माध्यम से (on / off) संचालित करें।

Xiaomi Mi A1 किसी भी अन्य डिवाइस की तरह आम नहीं है और ये ट्रिक्स उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोगी साबित होंगी।

इसके अलावा पढ़ें: अब फोन मच्छर भी भगाएगा; LG ने Mosquito Repellent सुविधा के साथ लांच किया LG K7i

Related Articles

ImageOnePlus फोनों में ColorOS 17 का रोलआउट शुरू, जानें आपके फोन का नंबर कब आएगा

एक नज़र में : OnePlus ने भारत में Android 17 पर बना ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी तारीख 29 अक्टूबर बताई थी, लेकिन OnePlus 15 के यूज़र्स को ये 22 अक्टूबर से ही मिलने लगा है। साथ ही इस बार आपके फोन में OxygenOS की जगह …

Imageजाने कैसे करे अपने एंड्राइड फोन को Chromecast के साथ टीवी पर मिरर

Chromecast डोंगल आपके एक नार्मल टीवी को स्मार्टटीवी में बदलने का सबसे अच्छा और किफायती जरिया है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने टीवी को गूगल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी कंट्रोल कर सकते हैं, अगर आपने अभी कुछ सालों में ही नया एलईडी टीवी लिया है तो आपके टीवी में built-in क्रोमकास्ट की …

ImageVivo V9 Pro से जुडी कुछ ख़ास टिप्स एंड ट्रिक्स जो आपको आएँगी पसंद

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजारों से जुडी अपनी रणनीति में काफी बदलाव किये है। अपने सबसे अलग क्रिएटिव स्मार्टफोन Vivo Nex और Vivo X21 के माध्यम से अपने आपको एक लोकप्रिय और इनोवेटिव ब्रांड बनाने के अलावा Vivo हमेशा ही एक बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ अपनी डिवाइस को लांच करने के …

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.