अब फोन मच्छर भी भगाएगा; LG ने Mosquito Repellent सुविधा के साथ लांच किया LG K7i

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन, LG ने अपना नया किफायती स्मार्टफोन K7i लांच किया है, इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की विशेष खूबी है इसकी ‘Mosquito Away’ technology है जो आपके आस-पास से मच्छरों को दूर भगाती है।

इसके अलावा पढ़ें: Asus ZenBook UX430 और VivoBook S15 लैपटॉप हुए भारत में लॉन्च: जानिये इनकी कीमत, विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स

क्या है LG K7i Mosquito Repellent सुविधा?

पूर्व में, LG ने मच्छरों को दूर भगाने वाले कई उत्पादों जैसे एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, टीवी और वॉशिंग मशीन आदि को लॉन्च किया है। इसी क्रम में अब LG ने स्मार्टफोन भी पेश किया है, इस फोन में अल्ट्रासोनिक ध्वनि एमिटर जोड़ा गया है जो दावों के अनुसार फोन के आस पास से मच्छरों को दूर करता है।

चूंकि यह प्रक्रिया अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों के द्वारा की जाती है, इसलिए इस प्रक्रिया में कोई विकिरण का खतरा नहीं है। एक बार में, यह मच्छरों को 11 घंटे तक रोक सकता है।

इसके अलावा पढ़ें: ZOPO ने भारत में लॉन्च किये Full Vision Display वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन; सिर्फ 6,999 रुपये में उठा सकेंगे 18:9 स्क्रीन का आनंद

LG K7i के स्पेसिफिकेशन्स

‘मच्छर भगाने’ की सुविधा के अलावा, LG K7i (854 x 480) पिक्सल वाली 5 इंच FWVGA सेल डिस्प्ले के साथ आता है। 1.4 GHz वाले क्वाड-कोर चिपसेट के साथ LG के इस फोन में 1GB LPDDR3 रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है। फोन में एक समर्पित माइक्रोSD कार्ड स्लॉट है जो मेमोरी को 32GB तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा फोन में फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्लैश वाला ही 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 2500 mAh रिमूवेबल बैटरी है और यह एंड्रॉइड 6.0.1 पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, यह 4G LTE, 3G, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b, g, n, Bluetooth 4.1, और Micro-USB का समर्थन करता है। LG K7i Titan और Black दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

LG K7i मूल्य और उपलब्धता

LG K7i की भारत में कीमत 7,999 रुपये घोषित की गई है और जल्द ही यह देश भर में सभी प्रमुख दुकानों में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा पढ़ें: Panasonic Eluga Ray 500 और Eluga Ray 700 हुए भारत में लांच: जानिये स्पेसिफिकेशन, कीमत और लांच ऑफर

Related Articles

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageLG Velvet के नाम से 15 मई को लॉन्च हो सकता है कंपनी का अगला स्मार्टफोन

LG मोबाइल डिवीज़न काफी समय से एक आकर्षक स्मार्टफोन को लांच करने के लिए काम कर रही है। फरवरी महीने में V60 ThinQ को लांच करनेबाद भी कंपनी को उतना अधिक फायदा नहीं हुआ जितनी उम्मीद की गयी थी। इसके बाद खबर आई की कंपनी अपनी फ्लैगशिप G-सीरीज को भी किसी अन्य सीरीज से …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

Discuss

Be the first to leave a comment.