Asus ZenBook UX430 और VivoBook S15 लैपटॉप हुए भारत में लॉन्च: जानिये इनकी कीमत, विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी Asus ने अपने लैपटॉप श्रृंखला को विस्तार देते हुए दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च किये हैं, ZenBook UX430 और VivoBook S15. ZenBook UX430 को भारत में 74,990 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूप में उपलब्ध होगा, जबकि VivoBook S15 लैपटॉप 59,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है और यह 1 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफ़लाइन मार्किट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Image result for asus zenbook ux430

यह भी पढ़ें: ZOPO ने भारत में लॉन्च किये Full Vision Display वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन; सिर्फ 6,999 रुपये में उठा सकेंगे 18:9 स्क्रीन का आनंद

ZenBook UX430 लैपटॉप में सिर्फ 7.18 मिमी nanoEdge बेजल है जो 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात प्रदान करता है। लैपटॉप 178 degree wide viewing angle और 1920 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाली 14 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है। डिवाइस को 8वीं पीढ़ी के Intel Core i7 processor और NVIDIA GeForce 940 एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड के साथ संचालित किया गया है।

डिवाइस में 16GB रैम और 512 GB की M.2 SATA3 SSD दी गयी है। लैपटॉप विंडोज 10 पर चलता है इसके कनेक्टिविटी विकल्पों में, एक USB 3.1 Type-C port, एक USB 3.0 port, एक USB 2.0 port, एक combo audio jack, एक SD card reader और एक micro HDMI port शामिल है।

यह भी पढ़ें: Bothie Camera और Ozo Audio के साथ NOKIA 8 हुआ भारत में लॉन्च: जानें इसके स्पेसिफिकेशन, विशेषताएं और कीमत

VivoBook S15 की बात करें तो, यह लैपटॉप केवल 17.9 mm मोटा है और इसका वजन 1.7 kg है। लैपटॉप में 178 degree wide viewing angle और 1920 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाली 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गयी है। डिवाइस को 8वीं पीढ़ी के Intel Core i7 processor द्वारा संचालित किया गया है जिसमें 16GB DDR 4 रैम तथा NVIDIA MX 150 ग्राफिक्स कार्ड मौजूद है।

Image result for VivoBook S15

लैपटॉप को 128GB SSD स्टोरेज के साथ 1TB HDD स्टोरेज दी गयी है। कनेक्टिविटी विकप्लों में, लैपटॉप WiFi dual-band 802.11ac, Bluetooth 4.1, एक USB 3.1 Type-C, एक USB 3.0 port, दो USB 2.0 port, एक combo audio jack, एक SD card reader और एक HDMI port के साथ आता है।

Image result for VivoBook S15

VivoBook S15 में आसुस का बैटरी हेल्थ चार्जिंग टेक्नोलॉजी और तेज चार्जिंग के साथ 8 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गयी है, कंपनी का दावा है कि यह केवल 49 मिनट में 60 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Lenovo K8 हुआ भारत में लॉन्च; 5.2 इंच HD डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ, और क्या है इस फोन में ख़ास? आइये जानें

 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageAsus Zenbook Pro Duo 15 OLED लैपटॉप हुए ड्यूल डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Asus India ने आज इंडियन मार्किट में दो नए लैपटॉप को लांच किया है जो प्रीमियम प्राइस और प्रीमियम फीचर कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा गया है। नए लैपटॉप Zenbook Duo 14 और Zenbook Pro Duo 15 OLED को पेश किया है। इस लैपटॉप में जो खास है वो इसकी ड्यूल डिस्प्ले है। यहाँ …

ImageAsus Zenbook Duo लैपटॉप हुए ड्यूल डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Asus India ने आज इंडियन मार्किट में दो नए लैपटॉप को लांच किया है जो प्रीमियम प्राइस और प्रीमियम फीचर कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा गया है। नए लैपटॉप Zenbook Duo 14 और Zenbook Pro Duo 15 OLED को पेश किया है। इस लैपटॉप में जो खास है वो इसकी ड्यूल डिस्प्ले है। यहाँ …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageMahindra XUV 3XO CNG लॉन्च, CNG पर भी पेट्रोल जितनी पावर और 24.7 km/kg माइलेज, जानें कीमत

एक नज़र में : Mahindra ने आज भारत में XUV 3XO का CNG वर्ज़न, XUV 3XO ZNG लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसकी खास बात इसका टर्बो इंजन है, जो CNG पर चलते हुए भी पेट्रोल जितनी ही पावर देता है। आम तौर पर CNG कारें गैस पर चलते …

Discuss

Be the first to leave a comment.