Google Pixelbook लैपटॉप हुए लांच; जानिये Intel i5, i7 प्रोसेसर, 512GB SSD और 16GB RAM से लैस इन लैपटॉप्स की कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google ने Google होम्स और अगली पीढ़ी के Google पिक्सेल 2 फोन के साथ एक हाई एन्ड पिक्सेल लैपटॉप भी लॉन्च किया है; नई पिक्सलबुक कुछ हद तक लेनोवो योग लैपटॉप और माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस बुक का मिश्रण है। (Read in English)

फोटोस और वीडियो में, पिक्सेलबुक लैपटॉप पतला और आकर्षक लग रहा है जो कि एल्यूमीनियम का बना हुआ प्रतीत होता है। मैट वोकन के अनुसार “पिक्सेलबुक के रूप में हमने अब तक का सबसे स्लिम और सबसे हल्का लैपटॉप बनाया है” । Google के अनुसार, यह “लगभग 10 mm पतला है और लगभग एक किलोग्राम वजन वाला है, इसे टैबलेट के रूप में उपयोग करने के लिए फ़्लिप भी किया जा सकता है।

Related image

पिक्सलबुक एक 12.3 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 3:2 अनुपात वाली है। इसमें Google assistant सपोर्ट भी दिया गया है, जिसे OK Google वॉइस कमांड और बटन के उपयोग द्वारा प्रयोग किया जा सकता है। इसमें Google Play स्टोर पहले से इंस्टॉल आता है और एंड्राइड के अधिकांश फोन ऐप पिक्सलबुक लैपटॉप में होंगे, यह लैपटॉप Google के Chrome OS में बूट होगा जो अभी भी माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज या एप्पल के MacOS के साथ प्रतिस्पर्धा करने में थोड़ा पीछे है।

12.3 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले स्टाइलस इनपुट्स के साथ काम करती है, इसलिए, Google ने Wacom स्टाइलस के साथ एक Pixelbook Pen के लिए भागीदारी की है( जो कि अलग से बेचा जाएगा)। यह प्रेशर और एंगल दोनों का समर्थन करता है, इसमें केवल 10 ms डिले है जो निश्चित रूप से अच्छी खबर है। पिक्सेल पेन एनोटेशन के लिए असिस्टेंट के साथ भी काम करता है। पिक्सेल पेन को संचालित करने के लिए इसके लिए AAA बैटरी दी गयी है

इसके अलावा पढ़ें: Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL हुए लॉन्च; जानिए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पिक्सेल बुक का बेस मॉडल, 7 वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई 5 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128Gb स्टोरेज के साथ आता है। इसमें चार्जिंग तथा अन्य उपयोगों के लिए दो USB-C पोर्ट्स दिए गए हैं।

Image result for Google Pixelbook laptop
Google पिक्सेलबुक लैपटॉप का मूल्य $999 से शुरू होता है और आपके मॉडल के आधार पर $ 1,649 तक जा सकता है। पिक्सेलबुक पेन $99 में अलग से बेचा जा रहा है, Google 31 अक्टूबर को US, UK और कनाडा में पिक्सलबुक शिपिंग शुरू कर देगा।

इसके अलावा पढ़ें: खरीदना चाहते हैं Nokia 6 ? तो amazon पर मिल रही है भारी छूट, इस तरह पाएं लाभ

Related Articles

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

ImageMi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपना पहला लैपटॉप लांच कर दिया है। Mi Notebook 14 और Notebook 14 Horizon Edition दोनों ही लैपटॉप इंडिया में ग्लोबली लांच किये गये है जो अभी चीन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। स्मार्टफोन और स्मार्टटीवी के बाद कंपनी अब इंडिया में Asus, Lenovo, HP, Dell जैसे लैपटॉप …

ImageAcer Swift 3 लैपटॉप इंडिया में हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Acer ने आज इंडिया में Intel के Project Athena के तहत लैपटॉप लांच किया है। इस इंटेल प्रोग्राम का उद्देश्य लैपटॉप को काफी अच्छी टेस्टिंग के साथ पेश करना है ताकि यूजर को एक लम्बे समय तक अच्छा एक्सपीरियंस मिल सके। Acer Swift 3 में आपको SSD स्टोरेज और QHD IPS डिस्प्ले मिलती है तो …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.