Acer Swift 3 लैपटॉप इंडिया में हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Acer ने आज इंडिया में Intel के Project Athena के तहत लैपटॉप लांच किया है। इस इंटेल प्रोग्राम का उद्देश्य लैपटॉप को काफी अच्छी टेस्टिंग के साथ पेश करना है ताकि यूजर को एक लम्बे समय तक अच्छा एक्सपीरियंस मिल सके। Acer Swift 3 में आपको SSD स्टोरेज और QHD IPS डिस्प्ले मिलती है तो चलिए नज़र डालते है लैपटॉप के फीचरों पर:

Acer Swift 3 के फीचर

Swift 3 को काफी स्लिम डिजाईन के साथ पेश किया है जिसका वजन सिर्फ 1.19 किलोग्राम है। लैपटॉप का डिस्प्ले का साइज़ 13.5 इंच है जो 2256×1504 रेज़ोलुशन के साथ QHD IPS स्क्रीन पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल 400 निट्स तक की ब्राइटनेस देने में सक्षम है।

टॉप बेज़ेल में आपको 720p विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला वेबकाम भी दिया गया है। Swift 3 में आपको 10th जेन इंटेल कोर i5-10354 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। इसके Intel Iris Plus ग्राफ़िक्स कार्ड भी मिलता है।

Acer Swift 3 में 56Wh बैटरी दी गयी है जो कंपनी के दावे के अनुसार 16 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है। फिर भी बैटरी बैकअप काफी हद्द तक इस्तेमाल पर निर्भर करता है। कंपनी लैपटॉप को 30 मिनट चार्ज करने पर 4 घंटे का बैकअप देने में भी शाम बता रही है।

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में USB टाइप C, USB 3.1 जेन, एक USB 2.0 और एक HDMI पोर्ट भी दिया है। वायरलेस कनेक्शन के लिए यह Wifi 6 और ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। Acer Swift 3 में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर का भी विकल्प दिया गया है।

Acer Swift 3 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इंडियन मार्किट में लैपटॉप को 64,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। यह लैपटॉप अभी सिर्फ सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Acer Swift 3 को आप ऑफिसियल वेबसाइट, Acer ऑफलाइन स्टोर और रिटेल पार्टनर से खरीद सकते है।

Related Articles

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageAcer ने लांच किये ConceptD लाइनअप को इंडिया में लांच: जाने कीमत और फीचर

Acer ने आज इंडिया में अपने ConceptD मोनिटर, लैपटॉप और डेस्कटॉप को क्रिएटरों को ध्यान में रखते हुए लांच किया है। इस लांच इवेंट में आपको ConceptD 500 डेस्कटॉप, ConceptD 3, 5, 7, और 9 सीरीज नोटबुक, ConceptD 9 Pro, 7 Pro, 5 Pro और 3 Pro नोटबुक सीरीज और CP3 मोनिटर को मार्किट में …

ImageRedmiBook 13 Ultrabook और Redmi G Gaming Laptop हुए लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi के सब ब्रांड रेड्मी ने आज अपने दो नए लैपटॉप Redmibook Air 13 notebook और Redmi G गेमिंग लैपटॉप को पेश किया है। Redmi G कंपनी का पहला गेमिंग लैपटॉप है। दोनों ही रेड्मी लैपटॉप इंटेल 10th जेन प्रोसेसरों के साथ पेश किये गये है। जहाँ पर RedmiBook 13 वजन में हल्का है वही Redmi G …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products