इन iPhone Emergency Features से बच सकती है आपकी जान, अभी जान लें इस्तमाल का तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी iPhone का उपयोग करते हैं। तो आपको iPhone Emergency Settings के बारे में पता होना चाहिए। फोन पर उपलब्ध इन फीचर्स का उपयोग करने की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, और ऐसे में यदि आपको इन iPhone Emergency Features के बारे में पता नहीं होगा, तो काफी परेशानी हो सकती है।

ये इमरजेंसी फीचर्स आपातकालीन स्थिति में आपके काफी काम आ सकते हैं, या यू कहें कि आपकी जान भी बचा सकते हैं। हालांकि, सिर्फ iPhone ही नहीं Apple वॉच में भी ये फीचर्स उपलब्ध होते हैं। आगे इन खास इमरजेंसी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Canva Down: यूजर्स को आ रही ये परेशानी, नहीं कर पा रहें डिजाइन एडिट और सेव

iPhone Emergency Features जिनके बारे में पता होना चाहिए

इमरजेंसी SOS

ये एक कमाल का फीचर है, जिसकी सहायता से आपातकालीन स्थिति में जल्द जल्द से आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस या एम्बुलेंस को अपनी लॉकेशन पर कॉल करके बुलाया जा सकता है। यदि आप भारत में iphone के साइड बटन को तीन बार तेजी दबाएंगे, तो आप इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकते हैं, जिससे कॉल इमरजेंसी सेवाओं से कनेक्ट हो जायेगा।

इसके अतिरिक्त, यदि आप साइड बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ कुछ देर तक दबा कर रखते हैं, तो भी आपकी स्क्रीन पर SOS स्लाइडर नजर आएगा, और उसे दाईं ओर स्वाइप करने पर आप इसका उपयोग कर पाएंगे।

क्रैश डिटेक्शन

इस iPhone Emergency Feature के बारे में काफी कम लोगों को पता होगा, लेकिन ये काफी काम का फीचर है, जिसकी सहायता से एक्सीडेंट होने पर आपका iPhone या Apple वॉच खुद ही इमरजेंसी सेवाओं को कॉल कर देती है, और आपकी लोकेशन भेज दी जाती है। जब भी एक्सीडेंट होगा, तो डिवाइस में अलार्म बजने लगेगा, और उसके साथ ही काउंट डाउन शुरू हो जाएगा। यदि यूजर उस पर रिस्पांस नहीं करता है, तो डिवाइस इमरजेंसी सेवाओं को कॉल कर देता है।

फिलहाल ये फीचर iPhone 14 या इससे नए मॉडल, Apple Watch Series 8 या उससे नई वॉच, Apple Watch SE (Gen 2), और Apple Watch Ultra या इससे नई वर्जन की वॉच पर ही उपलब्ध है।

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स सेट कर सकते हैं

ये भी एक कमाल का फीचर है, जिसकी सहायता से इमरजेंसी होने पर पुलिस और एम्बुलेंस के अलावा चुने गए कॉन्टैक्ट पर भी SMS के माध्यम से जानकारी पहुंच जाती है। इससे आपके घर के सदस्य, दोस्त, या रिश्तेदार भी तुरंत आपके पास आ सकते हैं।

इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको अपने iPhone की सेटिंग्स में जाकर Emergency SOS वाले ऑप्शन को सर्च करना है। इसके बाद Health एप वाले सेक्शन को ओपन करना है, और “Edit Emergency Contacts in Health” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां आप अपने कॉन्टैक्ट्स को एडिट कर सकते हैं, और नए कॉन्टैक्ट भी जोड़ सकते हैं।

सैटेलाइट के माध्यम से Emergency SOS की सुविधा

कई बार ऐसा होता है, कि हम जहां होते हैं, वहां नेटवर्क की समस्या होती है, जिससे कॉल या इंटरनेट की समस्या आ जाती है। हालांकि, इस फीचर के माध्यम से आप फोन में नेटवर्क न होने पर भी मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि, ये फीचर iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स में उपलब्ध है। इस फीचर को आप समझने के लिए डेमो के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Chrome पर Google की जगह लिखें अपना नाम, दोस्त भी हो जाएंगे देख के इंप्रेस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Discuss

Be the first to leave a comment.