TECNO Spark Power 2 होगा 17 जून को स्टीरियो स्पीकर और बड़ी बैटरी के साथ लांच, कीमत 9,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन मेकर टेक्नो की ओर से नया बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। आज कंपनी की ओर से नए Tecno Spark Power 2 फोन को टीज किया गया है जिसमे डिवाइस के कुछ फीचर भी सामने आये है। टीज़र के मुताबिक Tecno Spark Power 2 स्टीरियो साउंड स्पीकर और क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है।

तो चलिए नज़र डालते है आपेक्षित फीचरों पर:

Tecno Spark Power 2 के फीचर

कंपनी ने ट्विटर पर सामने लाये टीज़र के अनुसार डिवाइस को 17 जून को इंडियन मार्किट में लांच की जा सकती है। टीज़र विडियो के हिसाब से फोन आपको 10 मिनट की चार्जिंग पर 3 घंटे के बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसको देखते हुए ही कंपनी ने यहाँ #BestBatterySmartphone टैग का इस्तेमाल किया है। हो सकता है यहाँ पर आपको फ़ास्ट चार्जिंग के साथ साथ बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।

फ्लिप्कार्ट के टीज़र पेज को भी देखे तो यहाँ पर डिवाइस के बैटरी के बारे में बताया गया है की एक बार फुल चार्ज करने पर फोन आपको 4 दिन का भी बैकअप दे सकते है।

डिवाइस मार्किट में ब्लैक और ग्रीन कलर के साथ लांच हो सकता है। फोन के निचले किनारे पर स्पीकर ग्रिल, USB पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेंगे। फोन को स्टीरियो स्पीकर के अलावा वाटर-ड्राप नौच के साथ लांच हो सकता है।

पीछे की तरफ ध्यान दे तो डिवाइस में क्वैड कैमरा विडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।

Tecno Spark Power 2 की कीमत

कीमत की बात करे तो फ्लिप्कार्ट पर पेश किये गये डेडिकेटेड पेज के हिसाब से फोन 9,999 रुपए की कीमत में पेश किया जायेगा। इस प्राइस सेगमेंट में क्वैड कैमरा, बड़ी बैटरी और स्टीरियो स्पीकर का दिया जाना एक काफी अच्छा कॉम्बिनेशन समझा जा सकता है।

Related Articles

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

ImageTecno Spark Power 2 इंडिया में हुआ 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

स्मार्टफोन मेकर टेक्नो की ओर से नया बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Tecno Spark Power 2 को लांच किया गया है। फोन में आपको 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 6,000mAh की बड़ी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है। इसके अलावा यहाँ क्वैड कैमरा सेटअप और डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन भी दिया है। तो चलिए …

ImageTecno Spark 7T 11 जून को 48MP प्राइमरी सेंसर और 6,000mAh की बैटरी के साथ होगा लांच, जाने क्या होगा ख़ास

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी इंडियन मार्किट में Spark 7T स्मार्टफोन को 11 जून को लांच करने वाला है। फोन में टीज़र के अनुसार एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन हाल ही में इंडियन मार्किट में लांच की गयी Tecno Spark 7 का ही एक अपग्रेड …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.