Tecno Spark Power 2 इंडिया में हुआ 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन मेकर टेक्नो की ओर से नया बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Tecno Spark Power 2 को लांच किया गया है। फोन में आपको 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 6,000mAh की बड़ी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है। इसके अलावा यहाँ क्वैड कैमरा सेटअप और डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन भी दिया है। तो चलिए नज़र डालते है आपेक्षित फीचरों पर:

Tecno Spark Power 2 के फीचर

फोन में सामने की तरफ 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले HD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। डिस्प्ले के ऊपर दिए वाटर-ड्राप नौच के तहत आपको 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है। प्रोसेसर के तौर पर यह डिवाइस MediaTek Helio A22 पर रन करती है जिसके साथ आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 16MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके साथ ही आपको यहाँ AI लेंस भी दिया है जो ऑटोफोकस के साथ मिलता है। कैमरा सेटअप गूगल लेंस, AI ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट, AI बॉडी शापिंग, AI HDR, ऑटो सीन डिटेक्शन और AR मोड जैसे फीचरों के साथ पेश किया है।

पॉवर के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Tecno Spark Power 2 एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर पर रन करने के अलावा डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिलता है।

Tecno Spark Power 2 की कीमत

कंपनी ने डिवाइस को सिर्फ 9,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। फोन की सेल 23 जून को 12 बजे से फ्लिप्कार्ट पर शुरू की जाएगी।

Tecno Spark Power 2 specs

मॉडल Tecno Spark Power 2
डिस्प्ले 7-इंच, 720 x 1640 वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर MediaTek Helio A22
रैम 4GB
स्टोरेज 64GB
रियर कैमरा 16MP + 5MP + 2MP + AI लेंस
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 6000mAh
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित HiOS 6.1
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS, माइक्रो USB, 3.5mm हेडफोन जैक

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageTECNO Spark 7 हो गया है एंड्राइड 11 गो एडिशन और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, कीमत 6,999 रुपए से शुरू

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 7 को लांच कर दिया है। फोन में आपको 6,999 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Tecno Spark 7 की कीमत और उपलब्धता …

ImageTECNO Spark Power 2 Air हुआ 7 इंच डिस्प्ले, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन मेकर टेक्नो की ओर से नया बजट स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Tecno Spark Power 2 Air को लांच किया गया है। फोन में आपको 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 6,000mAh की बड़ी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है। इसके अलावा यहाँ क्वैड कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। तो चलिए …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.