TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go Plus लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 6299 रुपए की कीमत पर एंड्राइड पाई (गो एडिशन) दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये डिवाइस बेहतर स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ लांच की गयी है।
यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy Fold 2 की इमेज हुई लीक: वर्टीकल फोल्ड डिस्प्ले के साथ आया…
Tecno Spark Go Plus की कीमत और उपलब्धता
Spark Go Plus को Vacation Blue और Hillier Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 6299 रुपए रखी गयी है। फ़ोन के साथ कंपनी ने 799 रुपए के ब्लूटूथ इयरफोन फ्री देने का भी ऑफर पेश किया है लेकिन सिर्फ लिमिटेड स्टॉक के लिए है।
Tecno Spark Go Plus के फीचर
Spark Go Plus में आपको 6.52-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।
सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी सेंसर ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया है।
इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई (गो एडिशन) आधारित HiOS 5.0 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 4000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।
Tecno Spark Go Plus की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Tecno Spark Go Plus |
डिस्प्ले | 6.52-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन |
प्रोसेसर | MeditaTek Helio A22 |
रैम | 2GB |
स्टोरेज | 32GB |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 4000mAh; 10W चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9.0 पाई आधारित HiOS |
फिंगरप्रिंट सेंसर | रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर |
अन्य | ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB |