एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आ रहे हैं TECHNO i-Series के स्मार्टफोन; जानिये और क्या ख़ास है इन फोनों में?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हांगकांग की कम्पनी Transsion Holdings के उप-ब्रांड TECHNO Mobile ने भारत के लगभग 15 राज्यों में अपने भौगोलिक आधार को बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले, इस ब्रांड के स्मार्टफोन केवल तीन राज्यों तक सीमित थे-राजस्थान, गुजरात और पंजाब। (Read in English)

Tecno and Infinix India के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनिश कपूर ने कहा “लगभग 3 महीने पहले हमने भारत में केवल 3 बाजारों में अपने उत्पादों को लॉन्च किया था और हमें जो प्रतिक्रिया मिली है वह बहुत अच्छी रही है। हमारा प्रयास इस सफलता को अन्य बाजारों में दोहराना है और हमारा लक्ष्य अगले साल के अंत तक भारत के शीर्ष 5 स्मार्टफोन ब्रांडों में शामिल होना है।”

कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक भारत के सभी प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बनाना है। और यही वजह है कि वे दिल्ली NCR, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल, अंडमान और सिक्किम जैसे राज्यों में अपने कारोबार के विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा पढ़ें: Bothie Camera और Ozo Audio के साथ NOKIA 8 हुआ भारत में लॉन्च: जानें इसके स्पेसिफिकेशन, विशेषताएं और कीमत

TECHNO i-Series Smartphones सुविधाएँ और विशिष्टता

i-Series के सभी संस्करण जैसे i3, i3 Pro, i5, i5 Pro और i7 कैमरा-केंद्रित स्मार्टफ़ोन हैं और कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के कैमरे भारतीय उपभोक्ताओं की फोटोग्राफी की जरूरतों/प्रमुखताओं के अनुसार प्रदर्शन करता है। स्मार्टफोन अपने PIXELEX image processing engine के द्वारा कम रौशनी में त्वचा का रंग निखार कर फोटोज क्लिक कर सकता है, जिससे रात के समय भी अच्छी फोटोग्राफी को सम्भव होती है।

इसके अलावा, सभी i-Series स्मार्टफोन, मैटल बॉडी, वाइब्रेंट डिस्प्ले और पतले बेज़ल्स के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में एक anti-oil फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि भारतीय जीवन शैली और मौसम स्थितियों के अनुसार फोन का सहज इस्तेमाल सुनिश्चित करता है।

TECNO स्मार्टफोन्स नवीनतम एंड्रॉइड नोगाैट 7.0 पर आधारित हैं, जो कि संपूर्ण, समृद्ध स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करते हैं । उपयोगकर्ता i7 में 4GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज द्वारा संचालित मल्टीटास्किंग का आनंद ले सकते हैं।

फोन की अन्य सुविधाओं में 4G VoLTE and VoLTE support, Video Call Flash, Split Screen, Hi Cloud, 360-degree Flash और एक फ़ास्ट चार्जिंग बैटरी शामिल है।

इसके अलावा पढ़ें: Android Oreo और 19MP कैमरा वाला Sony Xperia XZ1 हुआ भारत में लॉन्च; जानिये इसकी कीमत और विशेषता

TECHNO i-Series Smartphones मूल्य और उपलब्धता

TECNO ने अपनी i-सीरीज को शॅपेन गोल्ड, स्काई ब्लैक और स्पेस ग्रे रंगों में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 7,990 रुपये से 14,990 रुपये है।

उपभोक्ता विश्वास को बढ़ावा देने के लिए TECNO अपने सभी उत्पाद को ‘151’ के एक विशेष वादे के साथ बेच रही है जो 100 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी, 50% बायबैक और 1-वर्ष में एक बार Screen Replacement प्रदान करती है। उपभोक्ताओं को अधिक प्रसन्न करने के लिए नए बाजारों में सीमित अवधि के लिए प्रारंभिक मुफ्त पेशकश शुरू की गयी है।

इसके अलावा पढ़ें: 16MP सेल्फी कैमरा और 12,999 रुपये कीमत वाला Gionee X1s हुआ भारत में लॉन्च

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageSamsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें और फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आयीं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये प्रीमियम फ़ोन

Samsung ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस साल Galaxy Unpacked Event फरवरी में होने वाला है। कंपनी ने इवेंट की तारीख़ और इसमें लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ज़ाहिर है कि हर साल की तरह, इस साल भी Galaxy S-सीरीज़ यानि Samsung Galaxy S22 सीरीज़ …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products