16MP सेल्फी कैमरा और 12,999 रुपये कीमत वाला Gionee X1s हुआ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Gionee ने अपने नए स्मार्टफोन Gionee X1s को भारत में लांच किया है। यह फोन पिछले महीने लांच हुए Gionee X1 का अपग्रेड संस्करण है। इस नई पेशकश की प्रमुख विशेषताओं में वीडियो कॉलिंग और 4,000 mAh बैटरी के साथ 16MP फोटो कैमरा शामिल है। (Read in English)

Gionee X1s की विशेषताएं

Gionee X1s मैटल डिज़ाइन वाला फोन है। सामने से, यह किसी भी अन्य नियमित स्मार्टफोन की तरह दिखता है वहीं पीछे की तरफ, एक कैमरा मॉड्यूल के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर, Gionee ब्रांडिंग और लाउडस्पीकर दिया गया है।

Gionee X1s, 5.2 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गयी है। फोन में 1.5GHz MediaTek MTK6737 चिपसेट मौजूद है जो कि 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के समर्थित है। यह एक माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे फोन मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें में, Gionee X1s में एक 16MP सेल्फी कैमरा है जिसमें सॉफ्ट ग्लो फ्लैश दिया गया है। पीछे की तरफ, एक 13MP कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 7.0 नोगॉट पर चलता है, जिसमें Amigo 4.0 UI दी गयी है।

भारत में Gionee X1s मूल्य और उपलब्धता विवरण

Gionee ने पुष्टि की है कि भारत में Gionee X1s की कीमत 12,999 होगी, और यह 21 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Gionee India के Business Intelligence and Planning निदेशक- आलोक श्रीवास्तव ने लॉन्चिंग समारोह में कहा “Gionee X1s के लॉन्च के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को उन्नत सेलफ़ोन के साथ-साथ अच्छी बैटरी क्षमताओं को पेश करने का लक्ष्य रखते हैं। हमें X1 के लिए एक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और एक्स श्रृंखला के साथ हमारा लक्ष्य युवा उपभोक्ताओं के साथ एक मजबूत कनेक्ट स्थापित करना है। Gionee X1s उपभोक्ताओं को प्रीमियम फोटोग्राफी और उन्नत फीचर्स प्रदान करता है जो कि इस कीमत सेगमेंट में अन्य फोनों से बेहतर सिद्ध होगा। हमें भरोसा है कि हमारे उपयोगकर्ता इस नए, स्टाइलिश और बेहतरीन डिवाइस को पसंद करेंगे। “

Gionee X1S के स्पेसिफिकेशन्स

Model Gionee X1s
Display 5.2-inch, HD Display
Processor MT6737 quad-core processor
RAM 3GB
Internal Storage 32GB expandable up to 256GB
Software Android Nougat 7.0 with Amigo 4.0 UI
Primary Camera 13MP HD camera, LED Flash
Secondary Camera 16MP HD camera
Dimensions 144.3×72.2×8.8
Battery 4,000mAh
Others 2G/3G/4G VoLTE, Bluetooth and Wi-Fi support, Fingerprint scanner
Price

Rs. 12,999

 

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageInfinix X1 स्मार्टटीवी 32-इंच HD और 43-इंच FHD मॉडल हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने आज स्मार्टफोन मार्किट तक सीमित ना रहते हुए भारतीय बाज़ार में अपने स्मार्टतक को भी लांच कर दिया है। कंपनी ने X1 एंड्राइड टीवी को पेश किया है। यह स्मार्टटीवी 32 इंच और 43 इंच के साइज़ में उपलब्ध है। इनमे 32 इंच HD तथा 43 इंच FHD रेज़ोलुशन के साथ मिलता है। Infinix X1 …

Imageस्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 अभी के लिए सबसे लेटेस्ट चिपसेट है जिसमे पिछले स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट की तुलना में हर चीज में आपको बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है। यहाँ पर पिछले चिपसेट की तुलना में बेहतर और नए ARM कोर, बेहतर पॉवर मैनेजमेंट, डेडिकेटेड AI इंजन, लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्प, इसके अलावा भी काफी और …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.