कौन-सा ऐप चुपचाप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है? सुरक्षा के लिए अभी बंद करें ट्रैकिंग, आसान है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज स्मार्टफोन हमारी आधी ज़िंदगी संभालते हैं। मैप्स दिखाते हैं, फूड डिलीवरी करवाते हैं, कैब बुलाते हैं, लेकिन एक समस्या लगातार बढ़ रही है और वो है अनावश्यक लोकेशन ट्रैकिंग। कई ऐप्स लोकेशन ट्रैक करते हुए आपकी हर हलचल, हर जगह और हर मूवमेंट का डेटा चुपचाप इकट्ठा करती रहती हैं। यही वजह है कि अपनी प्राइवेसी पर नियंत्रण रखना अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत बन गया है।

इस गाइड में हम विस्तार से समझेंगे कि कौन-सा ऐप आपकी लोकेशन इस्तेमाल कर रहा है, क्यों कर रहा है और इसे आप बंद कैसे करें।

लोकेशन ट्रैकिंग खतरनाक क्यों हो सकती है?

हर ऐप को लोकेशन की ज़रूरत नहीं होती है। फिर भी कई ऐप आपके GPS डेटा का इस्तेमाल इन कारणों से करते हैं:

1. Ads Targeting के लिए – कई ऐप लोकेशन डेटा का इस्तेमाल टारगेट विज्ञापन दिखाने के लिए करते हैं।

2. थर्ड-पार्टी डेटा शेयरिंग – कुछ ऐप आपकी लोकेशन बाहरी कंपनियों को भेजते हैं, ये एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी रिस्क है।

3. बैटरी तेजी से खत्म होती है – Location check करने में GPS और नेटवर्क लगातार सक्रिय रहता है, जिससे बैटरी ड्रेन होती है।

4. Unnecessary Surveillance-like Feeling – कुछ ऐप्स इतना डेटा लेते हैं कि यूज़र को लगता है कि फोन हर वक्त उसे देख रहा है।

यानी, अगर किसी ऐप को इसकी जरूरत नहीं है, तो उसे लोकेशन ट्रैक करने देने का कोई फ़ायदा नहीं, सिर्फ नुकसान है।

कैसे पता करें कि कौन-सा ऐप आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहीं हैं?

आप इसे Android सेटिंग्स में कुछ आसान स्टेप्स में चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने फोन की Settings ऐप खोलें।
  2. नीचे स्क्रॉल करके “Location” विकल्प पर टैप करें।
  3. अब “App location permissions” या “Location Services” पर जाएँ।
  4. यहाँ आपको सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी, जहाँ हर ऐप के पास कौन-सी लोकेशन परमिशन है, वह साफ दिखाई देता है।

प्रत्येक ऐप के सामने आपको इनमें से कोई एक स्टेटस मिलेगा:

  • Allow all the time – ऐप हर समय आपकी लोकेशन एक्सेस कर सकता है
  • Allow while using the app – ऐप सिर्फ उपयोग के दौरान लोकेशन लेता है
  • Ask every time – ऐप हर बार अनुमति मांगता है
  • Don’t allow – इस ऐप को लोकेशन नहीं मिली है

अगर किसी ऐप के सामने Allow all the time लिखा दिखे और वह ऐप आपकी रोज़ की ज़रूरत से जुड़ा न हो, तो तुरंत उसकी अनुमति हटा देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पासपोर्ट वेरिफिकेशन आसान – DigiLocker में नया PVR फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

सभी ऐप्स की लोकेशन एक साथ कैसे बंद करें?

अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन पूरी तरह लोकेशन देना बंद कर दे:

  1. Settings ऐप खोलें।
  2. “Location” विकल्प पर टैप करें।
  3. ऊपर आपको एक Location toggle दिखेगा, इसे Off कर दें।

इससे GPS बंद हो जाएगा और कोई भी ऐप आपकी लोकेशन एक्सेस नहीं कर पाएगा।

किसी एक ऐप की लोकेशन Permission कैसे हटाएँ?

कभी-कभी पूरी लोकेशन सर्विस बंद करना ज़रूरी नहीं होता। बेहतर तरीका है कि सिर्फ उन्हीं ऐप्स को लोकेशन ट्रैक करने से रोकें जिन पर भरोसा नहीं है।

इसके लिए आप नीचे दिए स्टेप्स दोहराएं:

  1. Settings खोलें।
  2. “Apps” सेक्शन में जाएँ।
  3. जिस ऐप पर आपको संदेह है, उस पर टैप करें।
  4. अब “Permissions” में जाएँ।
  5. यहाँ “Location” पर टैप करें और “Don’t Allow” चुन लें।

अब वह ऐप आपकी लोकेशन तक बिल्कुल भी नहीं पहुँच सकेगा।

Precise Location (सटीक लोकेशन) कैसे बंद करें?

बहुत से ऐप्स आपकी सटीक लोकेशन लेते हैं, जबकि उनमें approximate location, यानि अंदाज़ भी काफी होती है।

इसे बदलने के लिए:

  1. Settings → Apps खोलें
  2. कोई ऐप चुनें।
  3. Permissions → Location पर जाएँ
  4. यहाँ Precise की जगह “Approximate Location” चुनें

अब ऐप सिर्फ आपकी सामान्य लोकेशन लेगा, आपकी exact जगह नहीं।

ये भी पढ़ें: Sanchar Saathi पर इतना शोर क्यों? क्या यह सच में आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? पूरी सच्चाई जानें

Personalized Ads Tracking बंद करें

Google कई बार आपकी लोकेशन का इस्तेमाल पर्सनलाइज़्ड एड्स दिखाने के लिए करता है।

इसे रोकने के लिए:

  1. Google Account खोलें।
  2. Data & Privacy में जाएँ।
  3. My Ad Center पर टैप करें।
  4. Personalized Ads विकल्प को Off कर दें।
  5. कन्फर्मेशन स्क्रीन पर Turn Off चुनें।

क्या VPN लोकेशन ट्रैक होने से रोक देता है?

इसका जवाब नहीं है। VPN सिर्फ आपका IP छिपाता है। GPS tracking फिर भी संभव है। इसलिए VPN लगाना लोकेशन प्राइवेसी का समाधान नहीं है।

अपनी डिजिटल प्राइवेसी ऐसे सुरक्षित रखें

  • हर 15–20 दिन में परमिशन चेक करें
  • जरूरत न हों तो ऐप्स अनइंस्टॉल करें
  • प्रिसाइस लोकेशन (Precise location) सिर्फ ज़रूरी ऐप्स को दें
  • Personalized ads हमेशा off रखें
  • DuckDuckGo जैसे privacy tools का इस्तेमाल करें

सही सेटिंग्स अपनाकर आप काफी हद तक अपनी डिजिटल प्राइवेसी पर नियंत्रण पा सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.