Sanchar Saathi पर इतना शोर क्यों? क्या यह सच में आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? पूरी सच्चाई जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले दो सालों में सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी, फर्जी सिम कार्ड और चोरी हुए फोन जैसी समस्याओं के लिए कई नए कदम उठाए। इन्हीं प्रयासों में से एक था Sanchar Saathi। ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसे नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इससे लोग आसानी से स्कैम कॉल्स रिपोर्ट कर सकें, अपने नाम पर चल रहे नंबर देख सकें और खोए फोन को ब्लॉक करवा सकें।

लेकिन हाल ही में सरकार ने एक ऐसा आदेश जारी किया, जिसने इस ऐप को एक राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला खड़ा किया। आदेश यह था कि Sanchar Saathi अब हर नए स्मार्टफोन में जबरन प्री-इंस्टॉल रहेगा और उसे हटाया भी नहीं जा सकेगा। बस, यहीं से सवाल उठने लगे कि क्या यह सुरक्षा बढ़ाने का कदम है या फिर प्राइवेसी के लिए एक नया खतरा?

ये भी पढ़ें: Netflix Free Hacks 2025: कौन से तरीके सच में काम करते हैं?

Sanchar Saathi है क्या?

Sanchar Saathi एक सरकारी साइबर सुरक्षा प्लेटफ़ॉर्म है। इसे fraud calls, fake SIM misuse और खोए फोन को ब्लॉक करने जैसे कामों के लिए बनाया गया था।

Sanchar Saathi अचानक चर्चा में क्यों आ गया?

पिछले कुछ दिनों से Sanchar Saathi ऐप को लेकर सोशल मीडिया से लेकर संसद तक लगातार सवाल उठ रहे हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों से कहा कि ऐप सभी फोनों में प्री-इंस्टॉल होना चाहिए।

ये आदेश सामने आते ही बहस छिड़ गई कि क्या यह कदम सुरक्षा बढ़ाने के लिए था, या क्या इसे निगरानी के खतरे के रूप में देखा जाना चाहिए?

निगरानी या सिक्योरिटी: विवाद की असली जड़

सरकार का तर्क साफ था कि Sanchar Saathi IMEI spoofing, fake SIM और cyber fraud रोकने के लिए जरूरी है।
लेकिन आदेश में लिखा था कि ऐप:

  • फोन में अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा
  • इसकी किसी भी फ़ंक्शनैलिटी या फीचर को हटाया (disable) नहीं जा सकेगा
  • OTA अपडेट से इसे पहले से बने फोन्स में भी डाला जा सकता है

यही वो पॉइंट्स थे, जो लोगों को चिंतित कर गए। कई डिजिटल राइट्स ग्रुप्स ने इसे “permanent surveillance backdoor” तक कहा और पूछा कि क्या किसी ऐप को इतना system-level access दिया जा सकता है, वह भी बिना यूज़र की मर्ज़ी के?

ये भी पढ़ें: चीन में लॉन्च हुआ OnePlus का 8300mAh बैटरी वाला फोन, इस नाम के साथ भारत में जल्द लेगा एंट्री

लोगों के विरोध ने सरकार को U-turn लेने पर मजबूर किया

जैसे ही आदेश की कॉपी ऑनलाइन लीक हुई, प्राइवेसी डर, राजनीतिक आरोप और सोशल मीडिया पर भड़के कमैंट्स तेज़ी से बढ़े। ओपोज़िशन ने भी सरकार पर “जासूसी” का आरोप लगाया।

कुछ ही दिनों में सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया। DoT का बयान था कि

  • लोग पहले से बड़ी संख्या में ऐप install कर रहे हैं
  • “अनिवार्य” बनाने की आवश्यकता नहीं है
  • ऐप स्वैच्छिक रूप से ही सफल हो सकता है

ये सरकार का U-turn इस ऐप को और सुर्खियों में ले आया।

राजनीति ने कहानी को और जटिल बना दिया

संसद में मंत्री ने कहा कि Sanchar Saathi ऐप से 1.5 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन हटे और 26 लाख चोरी या गुम हुए फोन ट्रेस हुए। सरकार ने दोहराया कि ऐप जासूसी नहीं करता।

लेकिन वहीँ विपक्ष ने कहा कि “अगर यह हटाया जा सकता है, तो आदेश में हटाने से रोकने वाली लाइनें क्यों थीं?”

आखिर Sanchar Saathi करता क्या है?

बहस जितनी तेज़ हुई, उतना ही ज़रूरी हो गया यह समझना कि ऐप के असली फीचर्स क्या हैं। आइये जानते हैं।

इस ऐप से आप:

  • अपने Aadhaar/KYC से जुड़े सभी मोबाइल नंबर देख सकते हैं
  • खोए या चोरी हुए फोन को IMEI के जरिए block कर सकते हैं
  • scam calls और fraud SMS report कर सकते हैं
  • किसी फोन का IMEI डालकर उसकी authenticity चेक कर सकते हैं
  • verified bank numbers और ISPs की directory देख सकते हैं

यानी मूल रूप से यह सुरक्षा के लिए बनाया टूल है, लेकिन इसके जबरन इनस्टॉल होने वाले आदेश ने इसे प्राइवेसी को लेकर बहस में धकेल दिया।

अंत में क्या हुआ

Sanchar Saathi विवाद ने एक बड़ा सवाल उठाया है कि डिजिटल सुरक्षा और नागरिकों की प्राइवेसी के बीच संतुलन कैसे बने?

ऐप का उद्देश्य फ्रॉड रोकना है, लेकिन जब किसी सिस्टम को ज़रुरत से ज़्यादा फोन का एक्सेस दिया जाता है, तो पारदर्शिता और मर्ज़ी बेहद ज़रूरी हो जाते हैं। U-turn से विवाद शांत तो हुआ है, लेकिन ये बहस अब भी बाकी है कि भविष्य की तकनीकी पॉलिसी या नियम कितनी सुरक्षित और कितनी लोकतांत्रिक होंगी?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products