PlayStation 5 Pro भारत में नहीं होगा लॉन्च, ये है कारण…

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PlayStation 5 के लॉन्च के बाद कंपनी PlayStation 5 Pro को लॉन्च करने वाली थी, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी ने PS लवर्स को निराश कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बयान देते हुए बताया है, कि रेगुलेटरी लिमिटेशंस की वजह से वें इसे भारत में लॉन्च नहीं कर पाएंगे, आगे इसके पीछे का कारण विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर से बंद फ़ोन भी ढूंढा जा सकता है।

PlayStation 5 Pro भारत में नहीं होगा लॉन्च

काफी समय से PS5 के अपग्रेडेड वर्जन की खबरें सामने आ रही थी, जिससे गेमर्स में एक उत्साह था, लेकिन हाल ही सामने आयी झाबर ने सभी को निराश कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च न करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा है, कि PS5 Pro IEEE 802.11be (Wi-Fi 7) के अंतर्गत 6GHz वायरलेस बैंड का उपयोग करता है, और ये भारत में रिस्ट्रिक्टेड है, जिस वजह से इसे भारत में लॉन्च नहीं किया जा सकता है।

इसके ग्लोबल वैरिएंट को कुछ खास अपग्रेड के साथ 7 नवंबर को लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत $699.99 ( लगभग 59,000 रूपए) है। इन अपग्रेड में 67 प्रतिशत तेज़ GPU, एनहांस्ड मेमोरी, और AI ड्रिवन अपस्केलिंग शामिल हैं। इसमें 2TB स्टोरेज को शामिल किया गया है। कंपनी भविष्य में कुछ बालव के साथ इसे कानून के अंतर्गत आने वाले मापदंडो में भारत में पेश कर सकती है, हालाँकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

PlayStation 5 30th Anniversary Limited Edition भारत में लॉन्च होगा

कंपनी 21 नवंबर को PlayStation 5 30th Anniversary Limited Edition भारत में पेश करने वाली है, जिसकी कीमत 49,999 रूपए होने वाली है। कंपनी इसके साथ कुछ खास एक्सेसरीज भी पेश करेगी, जिसमें 6,849 रूपए की कीमत वाला 30th Anniversary Limited Edition controller और 20,999 रूपए की कीमत वाला DualSense Edge Limited Edition controller शामिल होगा।

PS Portal 30th Anniversary Limited Edition की कीमत 20,799 रूपए होगी। यदि आप इस एडिशन को खरीदना चाहते हैं, तो Amazon पर इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है।

ये पढ़ें: Play Station Chroma कलेक्शन और Fortnite लिमिटेड एडिशन DualSense वायरलेस कंट्रोलर भारत में लॉन्च हुआ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageGoogle ने बताया BGMI के भारत में बैन होने का कारण, लेकिन इस तरह आप अब भी खेल सकते हैं

कल अचानक BGMI को Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया। ये गेमिंग कंपनी Kraftons के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत में PUBG के बैन होने के बाद, कंपनी ने लगभग एक साल पहले, इसे एक नए रूप में BGMI नाम से भारत में लॉन्च किया। BGMI (Battlegrounds mobile India) …

ImageNothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Nothing Phone 2 की चर्चा काफी समय से हो रही है और लोगों को इसका इंतज़ार भी है। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए कंपनी फाउंडर Carl Pie ने खुद Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। कंपनी सीईओ कार्ल पेई ने अपने अकाउंट से आधिकारिक ट्वीट करते हुए बताया है कि ये …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products