Social Media Account को Hack होने से कैसे बचाएं? जानिए 2025 के लिए 10 ज़रूरी टिप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज की दुनिया आधी ज़िन्दगी डिजिटल प्लैटफॉर्म पर बिताती है। अब हममें से अधिकतर लोग Facebook, Instagram, Snapchat, X (Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म केवल अपनी फोटो या वीडियो या मन के विचार साझा करने के लिए इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि कई लोगों के लिए ये कमाई और लोकप्रियता का जरिया भी हैं। इन पर मैसेज द्वारा हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कई निजी बातें या जानकारी भी साझा करते हैं। ऐसे में आज के समय अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कैसे सुरक्षित रखें (how to secure social media accounts), ये जानना हर यूज़र के लिए बेहद ज़रूरी है।

चाहे आप iPhone यूज़ करते हों, Android, Mac या Windows PC, ये टिप्स सभी के लिए हैं।

1. Two-Factor Authentication (2FA) को एक्टिव करें

फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट्स को सुरक्षित (Protect Facebook and Instagram like social media accounts) रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है – two-factor authentication। इससे आपके अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड के अलावा एक एक्स्ट्रा verification code की भी ज़रूरत होगी, जो आपके मोबाइल या ई-मेल पर ही भेजा जाता है या Google Authenticator जैसे apps से मिलता है।

Apple जैसे ब्रांड्स इसे अनिवार्य बना चुके हैं। हर सोशल मीडिया अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर आप इसे ऑन कर सकते हैं।

2. मजबूत और अलग पासवर्ड रखें

पासवर्ड अगर आसान है, जैसे – pet का नाम या आपके जन्म की तारीख, तो समझिए आपका अकाउंट खतरे में है। हमेशा ऐसे पासवर्ड चुनें जिसमें uppercase, lowercase, symbols और numbers का कॉम्बिनेशन हो।

साथ ही, एक ही पासवर्ड को अपने सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बिल्कुल इस्तेमाल न करें। ये गलती बहुत आम है, लोग ऐसा करते हैं, ताकि उन्हें अलग अलग पासवर्ड याद रखने में दिक्कत न हो।

3. Password Manager का इस्तेमाल करें

आजकल हम इतने सारे apps और websites पर sign up करते हैं कि हर पासवर्ड याद रखना नामुमकिन है। इसलिए, Apple Passwords, Google Password Manager, 1Password जैसे भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर टूल्स का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ आपके credentials को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि social media accounts के लिए स्ट्रांग पासवर्ड बनाने में भी मदद करते हैं।

ये पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

4. Security Questions को ध्यान से चुनें

कुछ websites अब भी security questions का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनमें अक्सर ऐसे सवाल होते हैं जिनके जवाब आपके जानने वाले भी बता सकते हैं। अगर ज़रूरी हो, तो जवाब ऐसे दें जिन्हें कोई आसानी से न जान पाए। चाहें तो नकली जवाब दें, बस उन्हें कहीं नोट करके सुरक्षित रखें।

5. निजी जानकारी को पब्लिक न करें

Social Media Account Hack होने से कैसे बचाएं

Identity theft prevention के तरीकों में ये सबसे अहम है कि आप अपने पते, मोबाइल नंबर, ई-मेल, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के डिटेल जैसी जानकारी को पब्लिक पोस्ट में कभी न डालें। कोई फोटो या स्क्रीनशॉट शेयर करते समय ये ध्यान दें कि उसमें आपकी पर्सनल डिटेल न हो और अगर आपको कहीं शेयर करना भी है, तो निजी जानकारी को ब्लर कर दें।

6. अपनी मुख्य ई-मेल और फोन नंबर को अपडेटड रखें

Password reset या account recovery के लिए आपके वेरिफाइड ई-मेल और मोबाइल नंबर की ज़रूरत होती है। इसलिए हर social media accounts की सेटिंग्स में जाकर कन्फर्म करें कि ये जानकारी अपडेटेड है।

ये पढ़ें: Top Ranked Hindi-dubbed south Indian movies जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए – OTT पर उपलब्ध

7. Backup Details ज़रूर जोड़ें

कई बार हम सिर्फ मुख्य या प्राइमरी नंबर और email डालकर अकाउंट बना लेते हैं। लेकिन अगर आप उन डिटेल्स को खो बैठें, तो रिकवरी मुश्किल हो जाती है। Facebook, Instagram, X जैसी apps में बैकअप ई-मेल या नंबर की सुविधा है, तो उसे ज़रूर इस्तेमाल करें।

8. हर 3-4 महीने में या Breach Alert मिलने पर पासवर्ड बदलें

Social Media Account Hack होने से कैसे बचाएं

Best password protection की बात करें तो, आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का पासवर्ड हर कुछ महीनों में बदलते रहना चाहिए। इससे अगर आपका पासवर्ड किसी डेटा लीक में चला भी जाए, तो कुछ ही समय में वो किसी काम का नहीं रहेगा।

हालांकि कई बार पासवर्ड डाटा लीक में शामिल हो जाता है, तो Apple Passwords जैसे टूल्स आपको अलर्ट भेजते हैं। ऐसे में तुरंत पासवर्ड अपडेट करें, ये आपकी digital security को बनाये रखता है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in August 2025 – अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

10. Suspicious Files से बचें

Linus Tech Tips जैसे बड़े YouTube चैनल का अकाउंट भी हैक हो गया था, एक malicious PDF खोलने की वजह से। इससे पता चलता है कि malware threats कितने खतरनाक हो सकते हैं। इसीलिए कभी भी बिना भरोसे वाली वेबसाइट्स या अनजान ई-मेल से आये हुए किसी भी अटैचमेंट, PDF, या ZIP फाइलों को कभी न खोलें। बेहतर है कि risky browsing या काम के लिए आने वाले या जाने वाले ई-मेल्स के लिए एक अलग डिवाइस का इस्तेमाल करें, जिसमें आपके निजी social media accounts लॉग्ड-इन न हों।

सोशल मीडिया अकाउंट सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अब आपकी डिजिटल पहचान हैं। ऊपर दिए गए ये सभी टिप्स अपनाकर आप अपने Facebook, Instagram, X जैसे स्पशल मीडिया अकाउंट को हैकिंग और साइबर हमलों से बचा सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageEPFO का नया फरमान: PF नंबर अब सिर्फ डिजिटल तरीके से मिलेगा, जानिए कैसे

How to Generate PF number using UMANG app – EPFO ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब 1 अगस्त 2025 से EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) ने UAN (Universal Account Number) बनाने और एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य बना दिया है। इसके तहत यूज़र्स को अब Aadhaar Based Face Authentication तकनीक का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products