Top Ranked Hindi-dubbed south Indian movies जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए – OTT पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ इंडियन सिनेमा ने पिछले कुछ सालों में भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब हम इसे सिर्फ क्षेत्रीय सिनेमा नहीं कह सकते, अलग अलग भाषाओं में डबिंग करके, ये देश-विदेश में अपनी पॉपुलैरिटी तेज़ी से बढ़ा रहे हैं। शानदार स्टोरीटेलिंग, दमदार एक्टिंग और अच्छे विजुअल्स के साथ, हिंदी डब में इन फिल्मों ने भाषा की दीवारें भी तोड़ दी हैं। अगर आप भी ऐसी साउथ की फिल्में,हिंदी में देखना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और स्क्रीन से नज़रें हटने न दें, तो यहां हैं 5 Top Ranked Hindi-dubbed south Indian movies जो आप नेटफ्लिक्स या दूसरे OTT प्लैटफॉर्म पर आसानी से देखने मो मिल जाएँगी।

1. Maharaja (2024)

Hindi-dubbed south Indian movies

IMDb रेटिंग: 8.4, Netflix पर उपलब्ध

Netflix पर स्ट्रीम हो रही Maharaja एक साधारण लेकिन बेहद इमोशनल थ्रिलर फिल्म है, जो शुरुआत में जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहराई इसके अंत में नज़र आती है। एक साधारण नाई की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब उसकी बेटी के जाते ही घर में चोरी होती है, और चोरी किस चीज़ की – कचरे का डिब्बा। इसकी रिपोर्ट लिखवाने वो पुलिस थाने जाता है और इसे ढूंढने के लिए जीवन भर की कमाई भी दांव पर लगाने को तैयार है। लेकिन क्या ये चोरी सिर्फ उस कचरे के डिब्बे की है, या पीछे है कोई गहरी साजिश? इस फिल्म में विजय सेतुपति की एक्टिंग आपको आखिर तक बांधकर रखेगी।

ये पढ़ें: न कोई विलेन, न कोई मसाला… फिर भी इन फिल्मों में है ज़िंदगी की असली झलक

2. Pushpa: The Rise (2021)

IMDb रेटिंग: 7.6, MX Player पर उपलब्ध

जब एक मामूली मज़दूर का सपना बड़ा हो, और हिम्मत उससे भी बड़ी हो और सही गलत में अंतर से ज़्यादा पैसा कमाना हो – तब नाम आता है Pushpa का। जी हाँ ! हम बात कर रहे हैं Pushpa: The Rise का। इस फिल्म के साथ Allu Arjun सिर्फ साउथ के नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक बन गए थे। इस फिल्म के साथ आया तह वो डायलाग, जिसके साथ हर युवा के अपनी रील्स में एक्टिंग करने की कोशिश की – ‘झुकेगा नहीं साला’। अल्लू अर्जुन के करिश्माई अभिनय और म्यूज़िक से भरपूर ये फिल्म दिखाती है कि कैसे जंगलों में लकड़ी तस्करी करने वाला एक शख्स धीरे-धीरे उस दुनिया का किंग बन जाता है। हर सीन, हर डायलाग के साथ, ये फिल्म हिंदी डब वर्ज़न में भी उतनी ही दमदार है।

3. RRR (2022)

Hindi-dubbed south Indian movies

IMDb रेटिंग: 7.8, Netflix पर उपलब्ध

अगर आपने अब तक RRR नहीं देखी, तो आप एक मास्टरपीस से चूक गए हैं। एसएस राजामौली की ये मेगाबजट फिल्म ब्रिटिश राज के खिलाफ दो भारत के वीरों – राम और भीम की बेहद भावनाओं से जुड़ी एक खूबसूरत कहानी बयां करती है। रामचरण और जूनियर NTR की केमिस्ट्री, अलिअ भट्ट की मासूमियत, दमदार एक्शन और इमोशन का मेल इसे एक परफेक्ट हिंदी डब ब्लॉकबस्टर बनाता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।

4. Baahubali: The Beginning & The Conclusion

IMDb रेटिंग: 8, Netflix और JioStar पर उपलब्ध

भारत के फिल्मी इतिहास में सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार, Baahubali सीरीज़ ने दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ ऐसे खींचा मानो इसके बाद और कोई फिल्म आएगी ही नहीं। इसके पहले भाग (Baahubali: The Beginning) में महेन्द्र बाहुबली की कहानी शुरू होती है और अंत में छोड़ जाती है एक सवाल – “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?”। इसके दूसरे भाग दूसरा भाग (Baahubali: The Conclusion) का लोगों ने बेसब्री से इंतज़ार इसीलिए किया, ताकि इस सवाल का जवाब मिल सके। पार्ट 2 इस जवाब बेहद शानदार ढंग से देता है। भव्य सेट्स, शानदार एक्शन और भावनात्मक दृश्यों से भरपूर ये दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा का गौरव बन चुकी हैं।

5. Kantara (2022)

Hindi-dubbed south Indian movies

IMDb रेटिंग: 8.2, Netflix पर उपलब्ध

लोककथाओं और रहस्यमयी शक्तियों से सजी Kantara एक ऐसी फिल्म है जिसे सिर्फ देखा नहीं, महसूस किया जाता है। जब एक आम युवक खुद को दैवीय शक्तियों से जुड़ा पाता है, तो उसकी ज़िंदगी और उसके गांव की किस्मत हमेशा के लिए बदल जाती है। प्रकृति, आस्था और कर्म का ऐसा संगम बहुत कम ही फिल्मों में इतनी खूबसूरती से पेश किया गया है। इसका हिंदी वर्ज़न नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

6. KGF Chapter 1 (2018)

IMDb रेटिंग: 8, Netflix और JioStar पर उपलब्ध

KGF फिल्म ने दर्शकों को पागल कर दिया था। इसका पहला भाग सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अनुभव है। ये कहानी है रॉकी नाम के उस युवक की जो अपनी मां की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाता है। गरीबी से निकलकर गोल्ड माइन तक का सफर, खून, पसीना और बदला – ये सब कुछ आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। यश का अंदाज़, स्टाइलिश एक्शन और दमदार डायलॉग के साथ ये फिल्म JioStar पर हिंदी में उपलब्ध है।

आप चाहे एक्शन के फैन हों, या थ्रिलर और आपको भावनाओं से जुड़ी फिल्में पसंद हों – इन Top Ranked Hindi-dubbed south Indian movies में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। अब आपको सिर्फ अपनी पसंद की फिल्म चुननी है, OTT सब्सक्रिप्शन ऑन करना है और इन फिल्मों का आनंद आप ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Discuss

Be the first to leave a comment.