Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट में देखने को मिलेगी अनोखी कॉन्फ़िगरेशन; फीचर हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने अभी अभी Snapdragon 8 Gen 1 सीरीज़ में नया चिपसेट Snapdragon 8 Plus Gen 1 लॉन्च किया है। ये अपने प्रेडेसर यानि 8 Gen 1 से 30% बेहतर परफॉरमेंस देता है। कंपनी के अनुसार, ये 10% बेहतर CPU और GPU परफॉरमेंस देता है। अभी इस नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फ़ोन केवल घोषित ही किये गए हैं, और कंपनी ने अगले फ्लैगशिप चिपसेट की खबरें आणि शुरू हो गयी हैं। हम बात कर रहे हैं Snapdragon 8 Gen 2 की।

ये पढ़ें: OnePlus कम दामों पर जल्दी ही भारत में लाएगा OnePlus Nord 2T; लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें लीक

दरअसल रिपोर्ट सामने आयी है कि कंपनी इस नए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम शुरू कर चुकी है। साथ ही इससे भी अतरंगी खबर ये है कि इसमें एक अलग ही क्लस्टर कॉन्फ़िगरेशन देखने को मिलेगी। अभी तक सभी फ्लैगशिप चिपसेट ट्री-क्लस्टर आर्किटेक्चर पर आधारित थे, लेकिन ये नया चैप्टर चार क्लस्टर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा इस चिपसेट की कुछ और जानकारी भी ऑनलाइन लीक हुई है, आइये उसके बारे में जानते हैं।

Snapdragon 8 Gen 2

अंदेशा लगाया जा रहा है कि Qualcomm अपने इस नए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को इसी साल दिसंबर में लॉन्च कर सकता है। प्रचलित टिपस्टर Digital Chat Station ने ही इसके अनोखे क्लस्टर कॉन्फ़िगरेशन के बारे में बताया है। अभी फ्लैगशिप चिपसेट में ट्री-क्लस्टर (1+3+4) आर्किटेक्चर यानि 1 मुख्य कोर, 3 परफॉरमेंस कोर और बाकी 4 पावर एफिशिएंट कोर होते हैं। लेकिन इस नए चिपसेट में ये आठ कोर 1+2+2+3 कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएंगे।

ये पढ़ें: Poco ने की Snapdragon 870 के साथ की नए स्मार्टफोन Poco F4 के लॉन्च की घोषणा, जानें क्या होंगे और फ़ीचर

Digital Chat Station की पोस्ट के अनुसार Snapdragon 8 Gen 2 को TSMC में बनाया जायेगा और इसमें में 1 + 2 + 2 + 3 की कॉन्फ़िगरेशन देखने को मिलेगी। हालांकि फेब्रिकेशन प्रोसेस इसमें वही 4nm का रहेगा। इसमें एक प्राइम कोर Makalu कोर होगा। यहां मकालू (Makaalu) 2022 के नए Cortex CPU को कहा जा रहा है। मुख्य कोर Cortex-X3 (मकालू), 2 Cortex A720 (Makaalu), 2 Cortex A720 (Matterhorn) और 3 Cortex-A510 (Klein R1) कोर होंगे। इसे Adreno 740 GPU के साथ दिसंबर 2022 में हम नए स्मार्टफोन में शायद देख पाएं।

अब देखते हैं कि इस लीक या अफवाह के अनुसार ये नया चिपसेट कब और कौन-से स्मार्टफोन में नज़र आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

Imageये हैं Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट ने साथ आने वाले फ़ोन; आपको है किसका इंतज़ार ?

Qualcomm ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट को आज Snapdragon Tech Summit में प्रस्तुत किया। कंपनी का ये इवेंट हवाई में हुआ। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 का सक्सेसर है, जिसे 2022 साल में हम अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखेंगे। इस बार कंपनी ने नाम में तो बदलाव किया ही है, …

ImageSnapdragon 7 Gen 2 की स्पेक्स लीक, जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

Qualcomm का Snapdragon Summit नवंबर में होता है और लगता है कि इस बार की भी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। Qualcomm की तरफ से इस बार 15 नवंबर 2022 को Snapdragon इवेंट हवाई (Hawai)में होने जा रहा है, जहां कंपनी अपना फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 और मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products