Snapdragon 7 Gen 2 की स्पेक्स लीक, जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm का Snapdragon Summit नवंबर में होता है और लगता है कि इस बार की भी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। Qualcomm की तरफ से इस बार 15 नवंबर 2022 को Snapdragon इवेंट हवाई (Hawai)में होने जा रहा है, जहां कंपनी अपना फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 और मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 Gen 2 पेश कर सकती है। इनमें से Snapdragon 7 Gen 2 को लेकर खबरें भी आनी शुरू हो गयी हैं।

Qualcomm की तरफ से अभी ये जानकारी नहीं आयी है, कि इस इवेंट में क्या कुछ सामने आएगा, लेकिन एक नयी लीक में Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट के कई फ़ीचर सामने आ चुके हैं। आइये जानते हैं कि Qualcomm Snapdragon 7 Gen2 चिपसेट में क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं

ये पढ़ें: Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro खरीदें या नहीं ; स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, फ़ीचर के साथ पूरी गाइड

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 2

Qualcomm के इस आने वाले नए मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 Gen 2 की डिटेल ऑनलाइन लीक हुई है। ये जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर Roland Quandt द्वारा सामने आयी है। जो जानकारी सामने आयी है, वो Qualcomm के Snapdragon SM7475 की है, इसे ही Snapdragon 7 Gen 2 बताया जा रहा है। ये ट्राई-क्लस्टर आर्किटेक्चर के साथ आ सकता है, जिसमें एक प्राइम कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz, तीन गोल्ड कोर जिनकी क्लॉक स्पीड 2.36 GHz हो सकती है और बाकी चार सिल्वर कोर जिनकी स्पीड 1.8 GHz हो सकती है, मिल सकते हैं।

इस आने वाले चिपसेट में नए कोर मिल सकते हैं, जिनमें Cortex A715 प्राइम कोर और गोल्ड कोर व Cortex-A510 सिल्वर कोर होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि इनके साथ इस चिपसेट की परफॉरमेंस इसके प्रेडेसर Snapdragon 7 Gen 1 के मुकाबले 5-10 प्रतिशत बेहतर हो जाएगी।

इसके अलावा कंपनी यहां Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट को भी पेश कर सकती है, जो हमें iQOO 11 Pro, OnePlus 11 Pro जैसे स्मार्टफोनों में इस साल के अंत तक देखने को मिल सकता है ,जबकि Snapdragon 7 Gen 2 के साथ कुछ फ़ोन शायद इस साल के अंत तक और कुछ 2023 में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि ये अभी ख़बरें हैं, लेकिन Snapdragon 7 Gen 1 के साथ भी अभी ज़्यादा फ़ोन सामने नहीं आये हैं, तो देखना ये है कि 15 नवंबर को कंपनी इस चिपसेट के साथ आने वाले पहले कौन से स्मार्टफोनों के नाम पेश करेगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageQualcomm Tech Summit 2021 में लॉन्च हो सकता है Snapdragon 898; मुख्य फ़ीचर हुए लीक

Qualcomm ने अपने इस साल के Tech Summit की घोषणा कर दी है। ये कंपनी का सालाना और बड़ा इवेंट है, जिसमें इस बार नए फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 के सक्सेसर Snapdragon 898 से पर्दा उठने की उम्मीद है। ये इवेंट 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा और Qualcomm के पिछले …

ImageSnapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में आने वाला पहला फ़ोन बन सकता है iQOO 11 Pro, लॉन्च डिटेल और फीचर लीक

Qualcomm Tech Summit 2022 15-17 नवंबर 2022, जिसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होगा और इसी के साथ इस चिपसेट के साथ पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोनों की रेस भी शुरू हो गयी है। इस रेस में Realme, Xiaomi, OnePlus जैसी कंपनियों के साथ iQOO भी हिस्सा ले रही हैं और अपने …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.