Smartron ने अपने tband के लांच के साथ ही हाथ में पहने जाने हेल्थ-बैंड वाले मार्किट में दस्तक दे दी है। Fitness band tband में आपको ECG और ब्लड प्रेशर नापने की सुविधा दी गयी है। ECG और BP के साथ यह आपकी थकान पर भी नज़र रख सकता है। यही खूबी इसको अन्य किफायती फिटनेस बैंड से अलग बनाती है।
Smartron tband के फीचर
ECG और ब्लड प्रेशर के अलाव tband लगातार आपको हार्ट बीट और आपकी सोने की अवधि को भी नाप सकता है। अन्य सामान्य फिटनेस बैंड की तरह यह आपको एक्टिविटी के हिसाब से कैलोरी, स्टेप्स और रनिंग को भी नाप कर उसके आँकड़े बता सकती है।
यह सारा डाटा thealth एप्लीकेशन पर साझा होता है जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप्लीकेशन स्टोर पर उपलब्ध है।
tband में आपको OLED स्क्रीन और IP67 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेट दिया गया है। 18mm की यूजर स्ट्राप को बदला भी जा सकता है तथा यहाँ पर आपको 100mAh की बैटरी दी गयी जो आपको 2 से 4 दिन का बैटरी बच्कुओ प्रदान कर सकती है।
tband आपको साथ जोड़े गये फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन और SMS की जानकारी भी दे देता है।
Smartron दावा करता है की tband उनका हेल्थ सम्बंधित पहला प्रोडक्ट है यह हमारे द्वारा बनाये जा रहे TronX हेल्थ इकोसिस्टम का एक हिस्सा है। कंपनी के पास अभी से काफी हेल्थ पार्टनर है तथा आने वाल समय में यह अन्य हॉस्पिटल, फार्मसी और डॉक्टर से साझेदारी करेगी।
Smartron tband की कीमत और उपलब्धता
Smartron tband की भारत में कीमत 4,999 रुपए तय की गयी है। यह डिवाइस 13 मई से सिर्फ फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिय उपलब्ध हो जाएगी। बैंड के लांच ऑफर के तहत आपको एक प्रीमियम लेदर स्ट्राप भी दी जाएगी।
यह भी पढ़िए: Sasmsung Galaxy Note 9 के बेंचमार्क स्कोर आये सामने; स्नैपड्रैगन 845 और 6GB रैम के साथ हो सकता है लांच
Smartron tband specifications
मॉडल | Smartron tband |
डिस्प्ले | 0.96-इंच POLED |
बैटरी | 100mAh |
वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस | हाँ, IP67 |
मेमोरी | 4MB |
सेंसर | 3-Axis Accelerometer, ECG, ऑप्टिकल हार्ट रेट मोनिटर |
कलर | Black |
कनेक्टिविटी | ब्लूटूथ LE |
स्ट्राप | 18mm सिलिकॉन स्ट्राप, स्टेनलेस स्टील टंग बकल के साथ |
यह भी पढ़िए: Nokia 7 Plus Review | नोकिया 7 प्लस का रिव्यु