OnePlus Band हुआ इंडिया में SpO2 मॉनिटर और 13 एक्सरसाइज मोड के साथ लांच, कीमत सिर्फ 2,499 रुपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज इंडिया में अपने पहले स्मार्टबैंड को लांच कर दिया है जिसकी उम्मीद काफी दिनों से लगाई जा रही थी। OnePlus Band में आपको 13 एक्सरसाइज  के साथ IP68 रेटिंग भी देखने को मिलती है।

OnePlus Band के फीचर

OnePlus Band में आपको सामने की तरफ 1.1 इंच Dynamic AMOLED कलर डिस्प्ले आपको 126 x 294 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ मिलती है। बैंड को बॉक्स में ब्लैक स्ट्राप के साथ पेश किया है लेकिन आप अलग से Navy Blue और Tangerine Gray स्ट्राप को भी खरीद सकते है।

कंपनी का यह पहला स्मार्टबैंड ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट सेंसर, और ज्ञरोस्कोप जैसे सेंसरों के साथ पेश किया गया है।

OnePlus Band फिटनेस के मामले में स्लीप पैटर्न, SpO2 मोनिटर, और हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। यूजर इस बैंड का इस्तेमाल OnePlus Health App के साथ कर सकते है। यह एप्लीकेशन आपके सभी फिटनेस रिकार्ड्स को दिखाती है। अभी के लिए यह सिर्फ एंड्राइड प्लेटफार्म पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।

बैंड में आपको 13 एक्सरसाइज मोड के अलावा आपको IP68 सर्टिफिकेशन और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट जैसे अच्छे फीचर का सपोर्ट भी दिया गया है। OnePlus Band में आपको 100mAh की बैटरी आपको 14 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

OnePlus Band की कीमत और उपलब्धता

बैंड की कीमत इंडिया में 2,499 रुपए रखी गयी है। इस फिटनेस बैंड को आप OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon, Flipkart और वनप्लस एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीद सकते है। यह बैंड 13 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageOnePlus Watch Cobalt Edition हुई 19,999 रुपए की कीमत में इंडिया में लांच, जाने क्या है ख़ास

OnePlus ने इंडियन मार्किट में अप्रैल महीने में OnePlus 9 सीरीज को लांच करने के साथ OnePlus Watch को भी पेश किया था। वाच के Cobalt Edition को लेकर कंपनी ने आज घोषणा की है की 16 जुलाई से वाच का Cobalt Edition 19,999 रुपए की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वाच को …

ImageOppo Band Style रिव्यु

Oppo Watch के बाद कंपनी ने इंडियन मार्किट में अपने रिस्ट-बैंड Oppo Band Style को पेश किया है। 2,999 रुपए की कीमत में Band Style में आपको SpO2 ट्रैकिंग के अलावा रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर दिए गये है। (Oppo Band Style Review Read in English) हम लगभग 15 दिन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products