Oppo Band Style रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo Watch के बाद कंपनी ने इंडियन मार्किट में अपने रिस्ट-बैंड Oppo Band Style को पेश किया है। 2,999 रुपए की कीमत में Band Style में आपको SpO2 ट्रैकिंग के अलावा रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर दिए गये है। (Oppo Band Style Review Read in English)

हम लगभग 15 दिन से ज्यादा समय से बैंड को इस्तेमाल कर रहे है। तो क्या यह बैंड अपनी कीमत के साथ बेहतर साबित होता है? क्या यह Mi Band या Realme Band को कड़ी टक्कर देता है? चलिए नजर डालते है Oppo Band Style के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Oppo Band Style रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • स्मार्टबैंड
  • दो स्ट्राप
  • चार्जिंग बेस

Oppo Band Style रिव्यु: डिजाईन एंड डिस्प्ले

डिवाइस का बॉक्स खलते ही आपको दो स्ट्राप देखने को मिलते है जो मुझे तो काफी पसंद आये। जहाँ एक स्ट्राप रबर मटेरियल से बना हुआ है जैसा की इस प्राइस में देखने को मिलता है वही दूसरा बैंड आपको स्टेनलेस स्टील आपको एक ब्रेसलेट का लुक देता है।

डिस्प्ले पर आपको 2.5D स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास मिलता है। सिलिकॉन स्ट्राप से एलुमिनियम फ्रेम थोडा उठा हुआ है जहाँ प्रोटेक्शन दी जा सकती थी। स्मार्टबैंड 5ATM तक की रेजिस्टेंस के साथ आता है।

निजी रूप से मुझे स्ट्राप को बदलने में जो आसानी होती है वो काफी पसंद आई। स्ट्राप स्विच करना काफी कम्फ़र्टेबल है। बैंड पर आपको कोई बटन नहीं दिया गया है किसी भी तरह के प्रोसेस के लिए आपको टच सपोर्ट दिया गया है।

डिस्प्ले AMOLED है और इसका साइज़ 1.1-इंच है। डिस्प्ले का रेज़ोलुशन 126×294 पिक्सेल है। बैंड पर टच रिस्पोंस काफी अच्छा है। स्क्रीन ऑन टाइम को आप लगभग 10 सेकंड तक सेट कर सकते है। अगर आप डिस्प्ले को जल्द ही ऑफ करना चाहते है तो अपनी हथेली से डिस्प्ले को कवर कर सकते है।

चार्जिंग बेस में आपको कांटेक्ट पिन दिए गये है जिनसे बैंड आसानी से कनेक्ट हो जाता है, साथ ही बेस पर कुछ सेंसर भी दिए गये है। स्क्रीन ऑन ऑन करने के लिए आप डिस्प्ले पर टैप कर सकते है या वरिस्ट को ट्विस्ट कर सकते है।

Oppo Band Style रिव्यु: सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस

जैसा की पहले ही साफ़ किया जा चूका है बैंड पर आपको कोई बटन देखने को नहीं मिलता है। आप नेविगेशन के लिए टच कण्ट्रोल का इस्तेमाल कर सकते है। लेफ्ट या राईट स्वाइप करने पर आप वाच फेस में बदलाव करने का आप्शन मिलता है। अप-डाउन स्वाइप करने पर आपको बैंड में दिए गये फीचरों जैसे एक्टिविटी, वर्कआउट, हार्ट रेट, स्लीप और टूल्स सेटिंग्स आदि को इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।

टूल्स मेनू में आपको म्यूजिक प्लेबैक कण्ट्रोल, स्टॉपवॉच, टाइमर, अलार्म, फ़ोन कैमरा जैसे फीचर मिल जाते है। आप पिछले मेनू में राईट पर स्वाइप करने से जा सकते है। टच नेविगेशन काफी आसान है।

अपनी पर्सनल डिटेल्स की सहायता से अकाउंट भी रजिस्टर कर सकते है। सेटअप के बाद आप अपनी पसंद की सेटिंग भी चुन सकते है जैसे डिस्प्ले ब्राइटनेस कम होना, नाईट मोड एक्टिव होना, फोन नोटीफीकेशन सिंक करना आदि।

Oppo Band Style रिव्यु: परफॉरमेंस एंड बैटरी

बैंड को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ परमिशन देनी होंगी फिर बेकग्राउंड प्रोसेस को भी इनेबल करना होगा। साथ ही बैंड एप्लीकेशन को ऑप्टीमल परफॉरमेंस के लिए ऑटो लांच भी ऑन रखना होगा। अगर आप सभी परमिशन नहीं देंगे तो बैंड के परफॉरमेंस में कुछ दिक्कत भी देखने को मिल सकती है।

मैंने Oppo band को Oppo F19 Pro+ के साथ सभी सेटिंग्स ऑन करने के बाद इस्तेमाल किया है। इसमें वैसे तो कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन कभी कभी बैंड आपको एक साथ काफी सारे नोटीफीकेशन भेजता है जो सही नहीं लगता है।

एक अच्छा फिटनेस बैंड आपके फिटनेस डाटा को ही नहीं बल्कि हर एक्टिविटी को मोनिटर करता है।Band Style एक्सरसाइज के समय आपके मेडिकल मीटर का भी ध्यान रखा है। रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग इसमें सबसे जरूरी होते है। स्लीप ट्रैकिंग में भी बैंड आपके स्लीप पैटर्न को ट्रैक करते हुए आपके वेकअप टाइम, दीप स्लीप आदि को ट्रैक करता है।

बैटरी की बात करे तो यह मेरे बैटरी टेस्ट में मुझे 1 हफ्ते से ज्यादा का बैकअप देने में सफल रहा। टेस्टिंग के सम्स्य बैंड के लगभग सभी सेंसर ऑन किये गये थे। अगर आप कुछ ऑप्टिमाइज़ करके कम सेंसर के साथ बैंड को इस्तेमाल करे तो इसके बैटरी बैकअप में इजाफा भी हो कसता है। चार्जिंग टाइम यहाँ 2.5 घंटे मिलता है जो सही है।

Oppo Band Style रिव्यु: वर्डिक्ट

कीमत को देखे तो Oppo Band Style में आपको AMOLED डिस्प्ले, 5ATM वाटर रेजिस्टेंस, हेल्थ ट्रैकिंग, वर्कआउट मोड और एवरेज से बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है। आज के समय में स्मार्टबैंड एक काफी उपयोगी डिवाइस साबित होती है जो आपने स्मार्टफोन के कुछ काम आपके हाथ में ही करने की सुविधा देती है।

अगर हम कमी कहे तो बैंड में फीमेल-हेल्थ ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटर का आप्शन नहीं दिया गया है। तो अगर आप 3 हज़ार रुपए से कम की कीमत में एक ऐसा स्मार्टबैंड चाहते है जो अच्छे बैटरी बैकअप के साथ आपको लगभग सभी फिटनेस ट्रैकिंग फीचर दे तो Oppo Band Style आपके लिए एक अच्छा आप्शन साबित हो सकता है।

खूबियाँ

  • अच्छा डिस्प्ले
  • वाटर रेजिस्टेंस
  • वर्कआउट मोड
  • हेल्थ ट्रैकिंग
  • बैटरी लाइफ

कमियाँ

  • फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग ना होना
  • नोटीफीकेशन सिंक

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

ImageTimex Fitness Band रिव्यु

आज के समय में युवा वर्ग ही नहीं सभी उम्र के लोगो के लिए फिटनेस बैंड सिर्फ दिखावे की चीज नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को सही बनाये रखने के लिए एक उपयोगी डिवाइस भी साबित होती है। इंडियन मार्किट में काफी नए ब्रांड फिटनेस बैंड की केटेगरी में एंट्री कर रहे है और इसी क्रम …

ImageXiaomi Mi Band 4 रिव्यु: परफेक्ट बजट फिटनेस बैंड?

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग है और नयी टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी हर एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए फिटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करते है। सामान्य तौर पर बैंड काफी किफायती डिवाइस के रूप में देखे जाते है जिस कारण लोगो के लिए शाओमी द्वारा पेश किया गया …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.