Samsung ट्राई-फोल्ड का नाम, डिस्प्ले और कीमतों की डिटेल लीक; जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy Unpacked इवेंट में टीज़ करने के बाद नए Samsung ट्राई-फोल्ड फोन की चर्चा तेज़ हो गयी है। अब इस स्मार्टफोन का नाम, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन और लॉन्च के समय ही जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में एक लीक आयी, जिसके अनुसार कंपनी इस फ़ोन को Galaxy G Fold का नाम दे सकती है। इस ट्राई फोल्ड के साथ कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में एक नया पन्ना जोड़ने की तैयारी में है।

ये पढ़ें: Samsung का इंडियन यूज़र्स को तोहफा! ये होंगी नए Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 की कीमतें

सैमसंग ट्राई-फोल्ड के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक

सबसे पहले बात करते हैं इसके नाम की। कंपनी ने इसके लिए G Fold नाम क्यों चुना, इस बात का ख़ास कारण तो सामने नहीं आ रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके फोल्ड होने का मैकेनिज़्म अलग होगा, ये शायद G आकार में मुड़ेगा और इसी कारण इसके लिए ये नाम चुना गया है। इस आने वाले Galaxy G Fold में स्क्रीन अंदर की ओर दोनों तरफ से मुड़ सकेगी। ये डिज़ाइन Huawei Mate XT के इनवर्ड और आउटवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज़्म से काफी अलग हो सकता है।

Samsung ट्राई-फोल्ड

इसके अलावा कुछ लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस नए डिवाइस में लगभग 10-इंच बड़ी डिस्प्ले होगी, जो मौजूदा Galaxy Z Fold 6 की 7.6-इंच की मुख्य डिस्प्ले से काफी बड़ी है। फोल्ड होने के बाद इस फ़ोन की हाइट 6.54 इंच होगी, और इसका वज़न लगभग 298 ग्राम होने की उम्मीद है। Huawei Mate XT का वज़न भी यही है। लेकिन ये फ़ोन Huawei के इस फ़ोन से थोड़ा मोटा होने के कयास सामने आ रहे हैं।

ये पढ़ें: Google Maps पर कैसे जानें अपनी करंट लोकेशन? बेहद आसान है तरीका

ये नयी जानकारी ब्लॉगर Yuex1122 और दक्षिणी कोरिया के एनालिस्ट Ross Young द्वारा सामने आयी है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो, Samsung ट्राई-फोल्ड 2025 में ही तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। Samsung के डिस्प्ले आर्म ने पहले ही टेक एग्ज़िबिशन में इस ट्राई-फोल्ड फोन के प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी काफी पहले ही इस पर काम शुरू कर चुकी है। Galaxy G Fold के डिज़ाइन को एक नयापन देने के साथ साथ इसे मज़बूत बनाने के लिए इसमें तीन डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ है, जिनमें से दो बाहरी है और एक अंदर की मुझी स्क्रीन। साथ ही इसमें तीन हिन्ज भी होंगी।

अब आखिर में बात करते हैं कीमतों की, Samsung tri-fold की कीमत फिलहाल मौजूद सैमसंग फोल्डेबल फोनों के मुकाबले में काफी ज़्यादा होगी। आसार हैं कि कंपनी का ये फ़ोन Huawei Mate XT जितनी ही कीमत पर (20,000 युआन -यानि लगभग 2,34,162 रुपए) या उससे ज़्यादा कीमत पर भी आ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageSamsung ट्राई-फोल्ड का इंतज़ार खत्म, इसके साथ लॉन्च होंगे तीन और फोल्डेबल – जानें क्या होंगी कीमतें

Samsung एक बार फिर से अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर चर्चा में है। हाल ही में Galaxy Z Fold 7 की तस्वीरें लीक हुई हैं और अब खबर ये है कि कंपनी अपने पहले ट्राई-फोल्ड, जिसका नाम Galaxy G Fold बताया जा रहा है, की प्रोडक्शन शुरू करने वाली है और इस Samsung ट्राई-फोल्ड …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.