Samsung Pay यूजर को अब मिलेंगे Samsung Rewards; कैसे उठाये फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung India ने अपने Samsung Pay यूजर के लिए आकर्षक Samsung Reward प्रोग्राम की शुरुआत की है। Samsung Pay का उपयोग करने के लिए यूजर को एक रेगुलर कार्ड रीडर पर बस टैप करना होगा और पेमेंट हो जायेगा। यह पेमेंट प्लेटफार्म 3 सिक्यूरिटी लेवल – फिंगरप्रिंट, card tokenization और सैमसंग का मोबाइल सिक्यूरिटी प्लेटफार्म KNOX द्वारा सुरक्षित है।

Samsung Rewards कैसे करे प्राप्त?

हर बार जब भी यूजर Smasung Pay के माध्यम से कोई भी भुगतान करेगा तो कहा और कितने भुगतान किया इस आधार पर रिवार्ड्स पॉइंट्स प्राप्त हो जायेंगे। प्राप्त हुए रिवार्ड्स पॉइंट्स को यूजर सैमसंग प्रोडक्ट और पार्टनर वाउचर के रूप में रिडीम कर सकता है।

सैमसंग पे यूजर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड भुगतान, BHIM-UPI, डिजिटल वॉलेट, बिल पेमेंट्स और रिचार्ज के माध्यम से रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते है। यूजर को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय आकर्षक ऑफर्स भी दिए जायेंगे जैसे जल्दी पॉइंट्स कमाना, बोनस पॉइंट्स आदि।

Samsung Pay पहले से Paytm और MobiKwik जैसे डिजिटल वॉलेट को सपोर्ट करता है। इस नए अपडेट के बाद सैमसंग पे मिनी यूजर भी अपने FreeCharge वॉलेट को ऐड कर करके उसके पैसे डाल सकते है और मर्चेंट पेमेंट भी कर सकते है।

Smasung Pay रिवॉर्ड प्रोग्राम

भारत में सैमसंग रिवॉर्ड कार्यक्रम को 3 लेवल में विभाजित किया गया है – सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम, प्लैटिनम सबसे अधिक रिवॉर्ड देने वाला लेवल है। उपयोगकर्ता स्वचालित रूप से सैमसंग पे पर किए गए लेनदेन के आधार और लेवल के आधार पर रिवार्ड्स प्राप्त करेंगे. सीधे शब्दों में कहें तो लेन-देन जितना अधिक, कमाई भी उतनी अधिक। सैमसंग रिवॉर्ड प्रोग्राम भारत में सैमसंग पे और सैमसंग पे मिनी द्वारा सपोर्टेड है।

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageSamsung Gear IconX 2018 Review in Hindi | Samsung Gear IconX 2018 का हिंदी में रिव्यु

आज के समय में हैडफ़ोन जैक से सभी स्मार्टफोन मेकर किनारा करते जा रहे है जिसका ताज़ा उदाहरण है OnePlus 6T. कुछ ब्रांड जैसे Samsung, Ausu और LG को अगर हटा दे तो तो सभी ब्रांड ने कम से कम एक फोन को लांच कर ही दिया है या करने की सोच रहे है, जिसमें …

ImageSamsung Galaxy Tab S4 Review in Hindi | सैमसंग गैलेक्सी टैब S4 का हिंदी में रिव्यु

अगर बात करे बड़ी स्क्रीन की डिवाइस टेबलेट के बारे में तो सैमसंग अकेला निर्माता है जो अभी भी इस सेगमेंट में अपनी उपस्तिथि दर्ज करा रहा है खासकर भारतीय बाजारों में। आज के समय में लगभग सभी यूजर के पास घर या ऑफिस में बड़ी और छोटी दोनों तरह की स्क्रीन वाली डिवाइस (स्मार्टफोन …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.