भारत में आया Samsung Pay Mini : जानें इसके बारे में

Now You Need Not Own The S8 For Samsung Pay!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरिया में परीक्षण के बाद, सैमसंग ने अपनी ‘सैमसंग पे मिनी’ मोबाइल भुगतान सेवा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ‘सैमसंग पे’ ऐप का एक छोटा संस्करण है जिसे कंपनी ने कुछ ही समय पहले अपने कुछ चुनिंदा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोनों के साथ पेश किया था।(Read in English)

सैमसंग पे मिनी केवल उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा देगा, यह सैमसंग के नॉक्स के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत सुरक्षित है।

Samsung Pay Mini पूर्ण Samsung Pay से किस तरह अलग है?

पे मिनी केवल ऑनलाइन भुगतानों के लिए काम करेगा, जबकि सैमसंग पे ऑफ़लाइन लेनदेन के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान का भी समर्थन करता है। पे मिनी में एनएफसी और मैग्नेटिक कार्ड रीडिंग की सुविधा भी नहीं दी गयी है, जो कि सैमसंग गैलेक्सी के S8 और S8+ में दी जा रही है।

इसका मतलब यह है कि मिनी संस्करण केवल यूपीआई और पेटीएम सपोर्ट के साथ आता है, जबकि पूर्ण संस्करण ‘सैमसंग पे ‘ एनएफसी के साथ-साथ सेल्स पॉइंट्स पर MST (मेगनेटिक सेक्योर ट्रांसमिशन) लेनदेन का भी समर्थन करता है।

तो यह कहा जा सकता है कि, सैमसंग पे मिनी को ऑनलाइन लेनदेन के लिए या पेटीएम वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सैमसंग पे की तरह आप इसका उपयोग कार्ड स्वाइप के लिए नहीं कर सकते हैं।

फिर भी सैमसंग फोन का यह एप्प बहुत काम का है, क्यों कि आप आसानी से केवल एक स्वाइप-अप करके इसे एक्सेस कर सकते हैं।

सैमसंग पे मिनी ऐप का लाभ हर उस एंड्रॉइड स्मार्टफोन में उठाया जा सकता है जिसमें कम से कम 1280 x 720 के रेसोलुशन के साथ एंड्रॉइड लॉलीपॉप (5.0) ओएस हो। सैमसंग ने कहा है कि एक अपडेट के माध्यम से सैमसंग पे मिनी को अन्य डिवाइसेस में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि एंड्रॉइड की अपनी खुद की ‘एंड्रॉइड पे’ नामक मोबाइल भुगतान सेवा है, लेकिन यह अब तक कुछ ही देशों के समूह तक सीमित है। तो अब देखना है कि यह नया ऐप सैमसंग को मोबाइल पेमेंट सेगमेंट में अपनी अगुवाई को आगे बढ़ाने में मदद करेगा या नहीं।

सैमसंग पे मिनी जल्द ही Google Play स्टोर में उपलब्ध होगा, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

ImagePOCO X8 Pro पर 6 हज़ार की कटौती, Flipkart Big Billion Days के दाम आए सामने

POCO ने Flipkart की Big Billion Days सेल के लिए अपने फोनों की कीमतें बता दी हैं। कंपनी ने पहले लाइव रिवील का टीज़र दिया था, और उसके बाद सेल प्राइस वाले पोस्टर जारी कर दिए। इनमें X8 Pro सीरीज़, X8 सीरीज़, M8 Power, M8x और C-सीरीज़ के फोन शामिल हैं। अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर …

ImageSamsung Galaxy A7 (2018) Review in Hindi | सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) रिव्यु हिंदी में

पिछले कुछ सालो तक चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के बीच मुकाबला 20 हज़ार की कीमत के अंदर ही सीमित रहता था और सैमसंग की A-सीरीज ही यूजर के लिए एक मिड-रेंज विकल्प के तौर पर उपलब्ध होती थी लेकिन आज कहानी बिलकुल बदल चुकी है। (Samsung Galaxy A7 (2018) review read in english) ओप्पो, विवो जैसे …

ImageSamsung Galaxy A51 रिव्यु

लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपनी A-सीरीज को एक नए सदस्य A51 के साथ थोडा और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन A50s का एक अपग्रेड वरिएन्त है। तो पिछली बार की तुलना में आपको यहाँ क्या बदलाव देखने को मिलते है? Galaxy A51 में आपको प्राइस और स्पेसिफिकेशन …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.