Samsung UI 6.1.1 अपडेट के साथ मिलेंगे Interpreter और Chat Assist जैसे फीचर्स, इन फ़ोन के लिए होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung UI 6.1.1 अपडेट रोलआउट करने वाला है, कंपनी इसे Galaxy S24 सीरीज और पिछले मॉडल्स के लिए पेश करने वाली है। इस अपडेट के साथ कई Galaxy AI फीचर्स को भी पेश किया जायेगा, जिनमें Interpreter और Chat Assist जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे Samsung UI 6.1.1 अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Google ने पेश किया Gemini द्वारा संचालित AskPhotos फीचर, कुछ ही यूजर्स कर पाएंगे उपयोग

Samsung UI 6.1.1 अपडेट

कंपनी ने अपनी माइक्रो साइट पर एक पोस्ट के माध्यम से ये घोषणा की है, कि इस नए अपडेट में कुछ शानदार AI फीचर्स को शामिल किया जायेगा। Interpreter और Chat Assist के अतिरिक्त कंपनी sketch assistant, Note Assist जैसे फीचर्स को भी पेश करेगी। sketch assistant फीचर का उपयोग करके आप आसानी से S-Pen द्वारा कोई भी ड्राइंग या डूडल बना कर उसे स्केच में बदल सकते हैं।

इसका Note Assist फीचर भी काफी काम का होने वाला है, जिसकी सहायता से किसी भी रिकॉर्डिंग को ट्रांस्क्रिब किया जा सकता है, और समरी भी बनायीं जा सकती है। इसी के साथ आपको Portrait Studio मिलने वाला है, जिसकी सहायता से किसी भी इमेज को कार्टून में बदला जा सकता है, या आप उसमें वाटरकलर जैसे अलग अलग फिल्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।

Chat assist आपको अपने इमेल्स में सुधर करने या सोशल मीडिया या अन्य चीजों के लिए पोस्ट जनरेट करने में सहायता करता है। इस अपडेट में इन सब के अतिरिक्त आपको PDF Overlay Translation, Sound Search, और Instant Slo-mo जैसे फीचर्स भी मिलेंगे जो काफी चीजों को आपके लिए आसान बना देते हैं।

UI 6.1.1 अपडेट के लिए एलिजिबल डिवाइसेस

कंपनी के अनुसार ये अपडेट सिर्फ कुछ ही फ़ोन में दिया जायेगा, जिनमें Galaxy S24 सीरीज, Galaxy S23 सीरीज, Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, और Galaxy Tab S9 सीरीज शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इनमें से कुछ डिवाइस में ये अपडेट One UI 6.1 के नाम से दिखेगा और बाकि अन्य में One UI 6.1.1 के नाम से नजर आएगा।

ये पढ़े: Nothing Ear Open टीज़र आया सामने; जल्द होने ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageSamsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फोल्डेबल फोन पेश किए थे जिनमें कई AI फीचर्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन One UI 7 software पेश करने जा रही है। कंपनी One UI 7 beta वर्जन को अगले सप्ताह तक लॉन्च कर सकती है, और इसका Stable वर्जन …

ImageSamsung One UI 6.1.1 Update के साथ आ सकता है Video AI Feature, जानकारी हुई लीक

Samsung कंपनी Google के साथ मिल कर AI फीचर्स पर लगातार काम कर रही है और Samsung के आगामी स्मार्टफोन्स को लेकर फिर एक नयी खबर लीक हुई है, लीक हुई खबर के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में नए Samsung One UI 6.1.1 Update के साथ एक …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.