Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज़ में One UI Watch के डिज़ाइन और फ़ीचर लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे जैसे Samsung का Galaxy Unpacked event नज़दीक आ रहा है, लॉन्च होने वाले डिवाइसों के बारे में खबरें बढ़ती ही जा रही हैं। कंपनी इस इवेंट में दो नयी स्मार्टवॉच- Galaxy Watch 4 और Galaxy Watch 4 लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों स्मार्टवॉच के डिज़ाइन से सम्बंधित लीक पहले भी हम देख चुके हैं, लेकिन आज ट्विटर पर दो नए वीडियो लीक हुए हैं जिनमें इनका One UI Watch सॉफ्टवेयर दिखता है। इन नयी वीडियोज़ में आपको Samsung के One UI के फ़ीचर नज़र आएंगे जो इन घड़ियों में मौजूद हैं।

नयी वीडियो में इन स्मार्टवॉच में Google Play Store और Google Maps की भी झलक दिखती है और ये दोनों फ़ीचर महत्वपूर्ण हैं लेकिन samsung की Tizen OS के साथ आने वाली smartwatches में ये दोनों ऐप नहीं हैं।

SamMobile द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गयी इन वीडियोज़ में Galaxy Watch 4 सीरीज़ में आने वाले वॉच फेस भी साफ़ दिख रहे हैं। हालांकि Tizen UI और One UI Watch में समानताएं दिख सकती हैं, लेकिन वास्तव में इन दोनों में काफी अंतर हैं। इन नयी वीडियोज़ को आप नीचे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च हुआ; जानें कीमतें और फ़ीचर

इन वीडियोज़ में Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic के बीच यही अंतर है कि Watch 4 में दिए गए watch faces काफी अनोखे और दिखने में कूल लगते हैं। वहीँ Watch 4 Classic में watch faces भी क्लासिक ही हैं, यानि कि काफी सादे लगते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इन दोनों ही घड़ियों में कस्टमाइज्ड वॉच फेस का विकल्प है।

इसके अलावा Samsung की इन स्मार्टवॉचों में Exynos W920 चिपसेट आने की खबर है। इनमें आपको सैमसंग की कई एप्लीकेशन भी मिलेंगी जो स्मार्टफोनों में आती हैं जैसे कि Bixby, Samsung Health, कॉन्टैक्ट, मैसेज, इत्यादि। हालांकि Google की आने वाली ऐप्स में क्या बदलाव होते हैं, ये फिलहाल कहना ज़रा मुश्किल है।

Samsung का Galaxy Unpacked event 11 अगस्त 2021 को होने वाला है जिसमें Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic के अलावा Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 को भी लॉन्च किया जायेगा। इसके अलावा Galaxy S21 FE को भी कंपनी इसी दिन लॉन्च कर सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGoogle Pixel 6, Pixel 6 Pro के कैमरा डिटेल लीक हुए: अनोखे कैमरा फ़ीचरों के साथ बदलेगा फोटोग्राफी का अंदाज़

Google के Pixel स्मार्टफोन की कैमरा परफॉरमेंस काफी अच्छी होती है और इसके लिए ये फ़ोन लोकप्रिय भी हैं। कैमरा परफॉरमेंस में, Google के सॉफ्टवेयर में जो कंपनी बेहतरी (improvement) करती है, उसका भी काफी योगदान है। अब जल्दी ही Google Pixel 6, Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इसके …

ImageSamsung Galaxy Buds 2 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Samsung के Galaxy Unpacked Event जो कि 11 अगस्त को होने वाला है, में जल्दी ही कई दिलचस्प प्रोडक्ट लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के अलावा Galaxy Buds 2 भी शामिल हैं। जैसे जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, प्रोडक्ट के बारे में अधिकतर जानकारी लीक होती जा रही है। …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.