Samsung Galaxy Buds 2 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के Galaxy Unpacked Event जो कि 11 अगस्त को होने वाला है, में जल्दी ही कई दिलचस्प प्रोडक्ट लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच के अलावा Galaxy Buds 2 भी शामिल हैं। जैसे जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, प्रोडक्ट के बारे में अधिकतर जानकारी लीक होती जा रही है। और आज नए लीक में इन्हीं Galaxy Buds 2 TWS की पूरी स्पेसिफिकेशन बाहर आ गयीं है।

सामने आये नए लीक में पता चला है कि ये ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट के साथ आएंगे और इनमें प्रत्येक buds में 3 माइक मौजूद होंगे। साथ ही इसमें एम्बिएंट मोड के साथ active noise cancellation (ANC) फ़ीचर भी होगा। Galaxy Buds 2 IPX7 सर्टिफिकेशन के साथ ये पानी से भी सुरक्षित होंगे और इनमें Qi wireless चार्जिंग सपोर्ट भी आएगा।

ये स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर लीकर Snoopy द्वारा एक पोस्ट में लीक की गयी हैं। इसी लीक में ये भी बताया गया है कि आने वाले इन नए वायरलेस बड्स में ANC के साथ आपको 5 घंटे तक की और ANC के बिना 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। वहीँ चार्जिंग केस आपको अलग से 13 घंटे की बैटरी दे सकेंगे, वहीँ अगर आप ANC को बंद रखते हैं तो ये 20 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकेंगे। इस ट्विटर पोस्ट के अनुसार प्रत्येक buds में 61mAh और केस में 472mAh की बैटरी होगी। इनमें 11mm के वूफर और 6.5mm के ट्वीटर (tweeter) हैं।

ये भी पढ़ें: iQOO 8 सीरीज होगी 17 अगस्त को चीन में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

ये सामने आयी जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। तो आप इसे पढ़कर लुत्फ़ उठाइये और 11 अगस्त के लॉन्च का इंतज़ार कीजिये।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

[4.8.2021, अपडेट]: Samsung अगले सप्ताह Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3 को लॉन्च करने वाला है। इनकी युरोपियन कीमत पहले ही लीक हो चुकी है, जिसकी खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। आज भारत में इनकी क्या कीमत होगी, ये भी सामने आ गया है। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भारत में Samsung Galaxy Z Flip …

ImageMicromax कल In 2b स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करेगा दो नए Air Funk TWS बड्स

Micromax का नया फ़ोन और Micromax In 1b का सक्सेसर Micromax In 2b कल यानि कि 30 जुलाई 2021 को भारत में लॉन्च होने वाला है। लेकिन अभी अभी कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्विटर पर ये घोषणा की है कि फ़ोन के अलावा वो दो नए प्रोडक्ट और लॉन्च करने जा रहे हैं। …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.