Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च हुआ; जानें कीमतें और फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को मिड-रेंज केटेगरी में लॉन्च कर दिया है। अभी कुछ ही दिनों पहले Galaxy A22 4G वैरिएंट को भी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था। फ़ोन में 5G SA/ NSA नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा और इसमें तीन रंगों के विकल्प आएंगे जिनमें ग्रे (Gray), हरा (Mint) और बैंगनी (Violet) रंग शामिल हैं।

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy A22 5G का 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वैरिएंट आप 19,999 रूपए में खरीद सकते हैं और इसका 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वर्ज़न 21,999 रूपए में उपलब्ध होगा। इसे आप ऑनलाइन साइटों, ऑफलाइन रिटेल स्टोरों और है Samsung.com से खरीद सकते हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों को इस फ़ोन की ख़रीद पर 1,500 रूपए का कैशबैक मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च हुआ

Samsung Galaxy A22 5G स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले आएगी जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फ़ोन में MediaTek का ओक्टा कोर Dimensity 700 चिपसेट, 6GB और 8GB रैम विकल्पों के साथ दिया गया है। सॉफ्टवेयर में आपको यहां एंड्राइड 11 पर आधारित OneUI Core 3.1 मिलेगा।

Galaxy A22 5G में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ आएगा। अन्य रियर कैमरों में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ और 2 मेगापिक्सल का डेथ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ शामिल है। सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ इनफिनिटी-वी नौच में फिट है।

ये भी पढ़ें: 11 अगस्त को होगा Samsung Galaxy Unpacked Event: Galaxy Fold 3, Flip 3, Buds 2 और Galaxy Watch 4 आने के आसार

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी तो मिलती है, लेकिन यहां फ़ास्ट चार्जिंग नहीं है। बॉक्स में केवल 15W का चार्जर आएगा। अन्य फ़ीचरों में माइक्रो एसडी स्लॉट जिसमें आप 1TB तक का कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageSamsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च; क्या आप इस कीमत पर बनाएंगे इसे अपनी पसंद

Samsung Galaxy M32 5G भारत में आ गया है। ये एक 5G स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज में लॉन्च हुआ है। इससे पहले कंपनी ने भारत में M42 5G को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया है। फ़ोन में 12 5G बैंड का सपोर्ट है और ये आपको मीडियाटेक के चिपसेट के साथ मिलेगा। फ़ोन में …

ImageSamsung ने इस बार भारत में काफी सस्ते में लॉन्च किया Galaxy M13 5G स्मार्टफोन, 4G वैरिएंट भी होगा बाज़ार में उपलब्ध

Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 4G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों में 50MP प्राइमरी कैमरा और वर्चुअल रैम, जिसे कंपनी ने Samsung’s RAM Plus feature का नाम दिया है, मौजूद हैं। Galaxy M13 के 5G वैरिएंट में 5000mAh और 4G वैरिएंट में 6000mAh की बैटरी दी गयी है। …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.