Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में किफायती दर पर नया स्मार्टफोन Galaxy M21 2021 लॉन्च कर दिया है। ये Amazon एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन है जो 26 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके ज़्यादातर फ़ीचर पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 से ही मेल खाते हैं, हालांकि इस बार मुख्य रियर कैमरा और डिज़ाइन में कुछ तब्दीलियाँ नज़र आएँगी।

Samsung Galaxy M21 2021 स्मार्टफोन में 6.4 इंच की FHD+ इनफिनिटी-यू Super AMOLED डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा मिलेगी। ये स्मार्टफोन ओक्टा कोर Exynos 9611 10nm चिपसेट पर चलता है और पुराने Galaxy M21 में भी यही डिस्प्ले और चिपसेट मौजूद हैं। साथ में 4GB / 6GB के LPDDR4 रैम के विकल्प हैं।

कैमरा की बात करें तो पिछले साल के Samsung Galaxy M21 में मुख्य कैमरा में Samsung GM1 सेंसर है, जबकि आज लॉन्च हुए फ़ोन में 48 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा Samsung GM2 सेंसर के साथ आएगा। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी यहां दिया गया है।

इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी नौच में दिया गया है। साथ ही 6000mAh की बैटरी भी 15W चार्जिंग के साथ मिलेगी। अन्य फीचरों में Android 10 के साथ One UI 2.0 स्किन है, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 ऑडियो जैक, ड्यूल सिम स्लॉट, USB Type-C पोर्ट इत्यादि शामिल हैं।

Samsung Galaxy M21 2021 Edition नीले (Arctic Blue) और काले (Charcoal Black) रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें 12,499 रूपए देकर आप 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वैरिएंट खरीद सकते हैं। वहीँ 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत अभी सामने नहीं आयी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageSamsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च हुआ; जानें कीमतें और फ़ीचर

Samsung ने आज Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को मिड-रेंज केटेगरी में लॉन्च कर दिया है। अभी कुछ ही दिनों पहले Galaxy A22 4G वैरिएंट को भी कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था। फ़ोन में 5G SA/ NSA नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा और इसमें तीन रंगों के विकल्प आएंगे जिनमें ग्रे (Gray), हरा (Mint) और बैंगनी …

ImageSamsung Galaxy A23 और A14 भारत में लॉन्च हुए: जानें इन बजट फोनों की कीमतें

Samsung ने भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं और बजट रेंज में आने के बावजूद दोनों में आपको 5G सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्टफोन Galaxy A-सीरीज़ में आने वाले Galaxy A14 5G और Samsung Galaxy A23 5G हैं। दोनों में आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.