Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च; क्या आप इस कीमत पर बनाएंगे इसे अपनी पसंद

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M32 5G भारत में आ गया है। ये एक 5G स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज में लॉन्च हुआ है। इससे पहले कंपनी ने भारत में M42 5G को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया है। फ़ोन में 12 5G बैंड का सपोर्ट है और ये आपको मीडियाटेक के चिपसेट के साथ मिलेगा। फ़ोन में दो रंगों के विकल्प हैं और मिड-रेंज में आपको जो स्पेसिफ़िकेशन इसमें मिलने वाले हैं, आइये उनके बारे में जानते हैं।

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy M32 5G  को आप काले (Slate Black) और नीले (Sky Blue) रंगों में खरीद सकते हैं। इस फ़ोन में आपको दो स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे – 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रूपए है और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अभी सामने नहीं आयी है।

इसे आप Amazon से 2 सितम्बर, 2021 से दोपहर 1 बजे से ख़रीद सकते हैं। ICICI बैंक धारकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M32 5G स्पेसिफिकेशन

फ़ोन में सामने की तरफ आपको नौच के साथ डिस्प्ले दी गयी है। इसमें 6.5-इंच की HD+ TFT इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है और नौच में 13MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा रियर पैनल पर आपको 48-मेगापिक्सल कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा।

Samsung Galaxy M32 5G में परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 720 चिप का इस्तेमाल किया है। साथ में 8GB तक की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, और स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB Type-C पोर्ट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर इत्यादि शामिल हैं। फ़ोन में बैटरी भी 5000mAh की है, लेकिन चार्जर 15W का ही है, जबकि इस कीमत पर आपको कई स्मार्टफोनों में इससे बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग मिल जाती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

ImageSamsung Galaxy M32 Prime Edition भारत में मात्र 11,499 रूपए की कीमत पर लॉन्च

Samsung ने भारत में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 Prime Edition अपनी M-सीरीज़ में लॉन्च किया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है और Galaxy M32 का अपग्रेडेड मॉडल है। इस फ़ोन में 12,000 रूपए से भी कम में कंपनी इस नए फ़ोन में 20MP सेल्फी कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट जैसे फ़ीचर दे रही …

Image2022 के बेस्ट बजट स्मार्टफोन; किफायती रेंज में भारत में उपलब्ध बेहतरीन फ़ोन

2022 शुरू हो गया है। पिछले साल में कोरोना जैसी बीमारी से उभरने के बाद, स्मार्टफोन के बाज़ार में लगभग सभी बड़े ब्रैंड अपने नए फोनों के साथ नज़र आये। हालांकि मिड-रेंज और हाई-एन्ड स्मार्टफोनों की सूची में भी काफी नए फ़ोन सामने आये, लेकिन बजट स्मार्टफोन, जिनकी भारत में सबसे ज़्यादा मांग है, इस …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.