Samsung Galaxy M32 Prime Edition भारत में मात्र 11,499 रूपए की कीमत पर लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 Prime Edition अपनी M-सीरीज़ में लॉन्च किया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है और Galaxy M32 का अपग्रेडेड मॉडल है। इस फ़ोन में 12,000 रूपए से भी कम में कंपनी इस नए फ़ोन में 20MP सेल्फी कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट जैसे फ़ीचर दे रही है। हालांकि ये फ़ोन बिना किसी इवेंट के गुप्-चुप तरीके से पेश किया गया है। आइये इसके बाकी फीचरों पर एक नज़र डालते हैं।

Samsung Galaxy M32 के Prime Edition कीमतें और उपलब्धता  

Samsung Galaxy M32 प्राइम एडिशन को आप काले (Prime Black) और नीले रंगों में खरीद सकते हैं। इसमें दो स्टोरेज वेरियंट आये हैं, जिनमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रूपए है और 6GB+128GB मॉडल की कीमत 13,499 रूपए। इसे आप आज से ही Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद सकते हैं।

ऑफर:

ICICI और Citi बैंक के कार्डों से खरीदने पर इस फ़ोन पर 10% (1250 रूपए) का डिस्काउंट और मिलेगा।

Samsung Galaxy M32 Prime Edition

Samsung Galaxy M32 Prime Edition स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M32 के इस Prime Edition में 6.4-इंच की एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज भी दी है, जिसे आप डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ अन्य 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

इस कीमत पर भी इस फ़ोन में चार रियर कैमरे मौजूद हैं, जिनमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-2 MP के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ आपको इनफिनिटी-U नौच में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इस फ़ोन में 6000mah की बैटरी के साथ 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी फ़ोन के साथ चार्जर ऑफर नहीं करती है। इसके इसमें 4G LTE, Wi-Fi, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageSamsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च; क्या आप इस कीमत पर बनाएंगे इसे अपनी पसंद

Samsung Galaxy M32 5G भारत में आ गया है। ये एक 5G स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज में लॉन्च हुआ है। इससे पहले कंपनी ने भारत में M42 5G को भी अप्रैल में ही लॉन्च किया है। फ़ोन में 12 5G बैंड का सपोर्ट है और ये आपको मीडियाटेक के चिपसेट के साथ मिलेगा। फ़ोन में …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.