Samsung Galaxy Tab S7 Lite के रेंडर आये सामने, हो सकता है जल्द लांच?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Tab S7 Lite लगता है जून महीने में लांच किया जायेगा। अभी के लिए इसकी कोई आधिकारिक घोषणा तो सामने नहीं आई है लेकिन कल इन्टरनेट पर डिवाइस के कुछ रेंडर लीक हुए है और साथ में कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आई है।

लोकप्रिय लीक्स्टर Evan Blass के जरिये सामने आई जानकरी में Samsung Tab S7 Lite की प्रोडक्ट इमेज को पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग Tab S7 के 5G वैरिएंट को भी पेश करने का मन बना रही है। स्टैण्डर्ड Tab S7 और S7+ को पिछले साल अगस्त महीने में 55,999 रुपए की किमत्न में पेश किया था।

https://twitter.com/evleaks/status/1382623501606064128

सामने आये रेंडर के अनुसार डिवाइस में सामने की तरफ आपको 12.4-इंच की LCD डिस्प्ले पतले बेज़ेल के साथ देखने को मिलेगी। रियर साइड ड्यूल कैमरा सेटअप और स्टाइलस मैगनेट भी मिलने वाली है। स्टीरियो स्पीकर यहाँ पर AKG ट्यून दिए गये है। पॉवर और वॉल्यूम बटन आपको ऊपर की तरफ मिलते है।

Samsung Galaxy Tab S7 Lite के आपेक्षित फीचर

Galaxy Tab S7 Lite में उम्मीद है की स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट का इस्तेमाल किया जाये। टैबलेट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जायेगा। S7 Lite में शायद आपको LTE मॉडल, WiFi मॉडल और 5G मॉडल भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित कस्टम UI पर रन करती दिखेगी।

Galaxy Tab S7 Lite में पॉवर के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी लेकिन चार्जिंग के लिए 15W का ही चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जो बैटरी कैपेसिटी को देखते हुए कम है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ WiFi 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS और USB टाइप C पोर्ट भी मिलते है। डिवाइस को पिंक, ग्रीन, सिल्वर, और ब्लैक कलर आप्शन में पेश किया जायेगा।

अभी के लिए Galaxy tab S7 Lite की लांच से जुडी कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। हम यह भी बता दे की सैमसंग ने 28 अप्रैल को अपने Unpacked Event की घोषणा की है तो क्या पता कंपनी इस इवेंट में कौन सी डिवाइस को लांच करे क्योकि यह अभी साफ़ नहीं है की स्मार्टफोन लांच होंगे या टेबलेट।

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageSamsung करेगा 5 अगस्त को Galaxy Unpacked Event ऑनलाइन, Note 20 सीरीज, Fold 2 और Watch 3 हो सकते है लांच

सैमसंग ने आज साफ़ कर दिया है की कंपनी 5 अगस्त को अपना Galaxy Unpacked Event आयोजित करने वाली है। पहली बार होगा की सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज को वर्चुअल इवेंट के जरिये लांच करेगी। वैसे आधिकारिक टीज़र से अपनी डिवाइस से जुडी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। टीज़र इमेज में दिखाय गया कॉपर …

ImageSamsung Galaxt S21 FE के रेंडर आये सामने, अगस्त महीने में दे सकता है दस्तक

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग पिछले साल की ही तरह इस साल भी अपनी Galaxy S21 सीरीज के तहत एक फैन एडिशन को पेश करने के लिए काम कर रहा है। डिवाइस के सामने आये रेंडर से फोन का डिजाईन काफी हद्द तक साफ़ हो गया है। उम्मीद है की अगस्त महीने में Galaxy …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.