Samsung ने अचानक सस्ते किए अपने फोन – Galaxy S26 Ultra समेत कई मॉडल पर बड़ी छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में खरीदारों के लिए एक सीमित समय का ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत मई 2026 के बाकी दिनों में कई फोन्स पर अच्छी-खासी कीमत में राहत मिल सकती है।

यह स्कीम “2026-May-Model Scheme-GMCS Sellout” (Scheme 6.13.3) के नाम से चल रही है और 3 मई से 27 मई 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत देशभर के सभी GT डीलर्स को “स्पेशल सपोर्ट” दिया जा रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि रिटेलर्स इस सपोर्ट का ज़्यादातर हिस्सा सीधे ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट के रूप में देंगे। यानी जो कीमतें आप नीचे देख रहे हैं, वो इसी स्कीम के बाद की प्रभावी कीमतें हैं (मई 2026 की शुरुआत के आसपास के MRP/स्ट्रीट प्राइस के आधार पर)।

Galaxy S26 Ultra (₹9,000 तक की छूट)

  • 12GB + 256GB: ₹1,39,999 → ₹1,30,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,59,999 → ₹1,50,999
  • 16GB + 1TB: ₹1,89,999 → ₹1,80,999

Galaxy S26 (₹8,000 तक की छूट)

Galaxy S26 review
  • 12GB + 256GB: ₹87,999 → ₹79,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,07,999 → ₹99,999

Galaxy A57 (₹7,000 तक की छूट)

  • 8GB + 256GB: ₹56,999 → ₹49,999
  • 12GB + 256GB: ₹62,999 → ₹55,999

Galaxy A37 (₹5,000 तक की छूट)

  • 8GB + 128GB: ₹41,999 → ₹36,999
  • 8GB + 256GB: ₹47,499 → ₹42,499
  • 12GB + 256GB: ₹52,999 → ₹47,999

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये छूट बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस या EMI डील्स के अलावा है। यानि अगर आप इन ऑफर्स का भी फायदा उठाते हैं, तो कीमत और कम हो सकती है।

चूंकि यह डीलर-लेवल स्कीम है, इसलिए अलग-अलग स्टोर्स पर फाइनल कीमत में थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है, लेकिन हर मॉडल पर तय छूट लगभग हर जगह लागू रहने की उम्मीद है।

टाइमिंग भी दिलचस्प है। पिछले महीने ज़्यादातर ब्रांड्स ने अपने फोनों की कीमतों में इज़ाफ़ा किया है और ऐसे में Samsung का यह कदम पुराने स्टॉक को जल्दी खत्म करने की रणनीति जैसा लगता है।

यानि आपके पास 27 मई तक का ही समय है, जब आप इन फोनों को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। उसके बाद कीमतें फिर सामान्य हो सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung ने अचानक सस्ता किया अपना सबसे ताकतवर फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत देख चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की कीमत कम कर दी है। कंपनी ने इस फोन पर सीधे 9,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह प्रीमियम सेगमेंट में पहले के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.