Galaxy S25 सीरीज भारतीय कीमत के साथ जानें इस मिलने वाले धांसू ऑफर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें फिलहाल तीन मॉडल्स को शामिल किया गया है। इस लेख में हमनें इस सीरीज के तीनों मॉडल्स Samsung Galaxy S25Samsung Galaxy S25 Plus, और Samsung Galaxy S25 Ultra इन तीनों फोन्स की भारतीय कीमत और प्री ऑर्डर ऑफर्स से संबंधित जानकारी साझा की है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra भारत में लॉन्च; देखें इस प्रीमियम में फ़ोन में नया क्या है?

Galaxy S25 सीरीज भारतीय कीमत

फिलहाल इस सीरीज के सभी फोन्स की प्री बुकिंग शुरू है, फोन की बिक्री 7 फरवरी 2025 से शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो Galaxy S25 सीरीज की भारतीय कीमत कुछ इस प्रकार है:

Galaxy S25 की कीमत

  • 12GB + 256GB: 80,999 रुपए
  • 12GB + 512GB: 92,999 रुपए

इस फोन को Icyblue, Silver Shadow, Navy, और Mint इन चार रंगों में पेश किया गया है। इसके अतिरिक्त Blueblack, Coralred, और Pinkgold ये तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Galaxy S25+ की कीमत

  • 12GB + 256GB: 99,999 रुपए
  • 12GB + 512GB: 1,11,999 रुपए

इस फोन को Navy, Silver Shadow इन दो रंगों में ही पेश किया गया है, और ये भी Blueblack, Coralred, और Pinkgold ये तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

Galaxy S25 Ultra की कीमत

  • 12GB + 256GB: 1,29,999 रुपए
  • 12GB + 512GB: 1,41,999 रुपए
  • 12GB + 1TB: 1,65,999 रुपए

इस फोन को Titanium Silverblue, Titanium Gray, Titanium Whitesilver, और Titanium Black इन चार रंगों में पेश किया गया है। इसके साथ आपको Titanium Jadegreen, Titanium Jetblack, और Titanium Pinkgold ये तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

Galaxy S25 सीरीज प्री ऑर्डर ऑफर्स

यदि आप इस सीरीज के किसी भी फोन को लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको इसे अभी से बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि प्री बुकिंग पर इसके साथ कमाल के ऑफर्स मिलने वाले हैं। Galaxy S25 Ultra की बुकिंग पर 21,000 रूपये तक के फायदें मिलेंगे, जिसमें 9,000 रूपये का अपग्रेड बोनस, और 12,000 रुपए का स्टोरेज अपग्रेड ऑप्शन भी शामिल है। इस अपग्रेड बोनस के साथ आप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत पर इसका 12GB + 512GB वैरिएंट खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें आप 9 महीने को अवधि वाली नो कॉस्ट EMI पर 7,000 रूपये तक का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

बात करें अन्य दो मॉडल्स की तो Galaxy S25+ पर 12,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं, जिससे 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत पर इसके 12GB + 512GB वैरिएंट को खरीदा जा सकता है। Galaxy S25 पर भी आपको 11,000 रूपये तक के फायदें मिलेंगे। इन दोनों फोन्स पर NBFC के माध्यम से 24 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 और S25 Plus लॉन्च: नयी सीरीज़ में मिलेंगे धमाकेदार फ़ीचर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 15R धमाकेदार एंट्री – फ्लैगशिप स्पेक्स अब कम कीमत में

OnePlus अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15R launch बहुत जल्द भारत और ग्लोबल मार्केट्स में होने वाला है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 के लॉन्च इवेंट में इस फोन की झलक दिखाकर साफ कर दिया है कि इसका इंतज़ार ज्यादा लंबा नहीं होगा। भारत में OnePlus 15R कब आएगा? टिप्स्टर योगेश ब्रार के लेटेस्ट …

ImageSamsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 35,000 की कीमत पर इस वेबसाइट से खरीद पाएंगे, जानें कैसे?

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप S25 सीरीज को दमदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च किया है। हालांकि कई लोग Samsung Galaxy S25 को खरीदना चाहते हैं, लेकिन फोन की कीमत ज्यादा होने की वजह से नहीं ले पा रहें। यदि आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो फिलहाल Samsung Galaxy S25 डिस्काउंट ऑफर्स के साथ …

ImageSamsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

Samsung ने भारत में अपना A सीरीज का एक और नया किफायती फोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को Android 15 आधारित One UI 7 लेयर के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको 6 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। आगे Samsung Galaxy A26 5G कीमत और …

ImageSamsung के 200 MP कैमरा वाले फोन पर 60,000 का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं ये बम्पर ऑफर

अगर आप एक प्रीमियम और बेहतरीन स्मार्टफोन कुछ कम दाम में चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S25 Ultra, जिसे अब तक का बेस्ट फ्लैगशिप माना जाता है, इस समय Flipkart पर ज़बरदस्त ऑफ़र के साथ उपलब्ध है। इस 200MP कैमरा वाले फोन पर आप 50,000 से भी ज़्यादा की छूट पा …

ImageSamsung Galaxy S25 FE इस महीने ले सकता है एंट्री, One UI 8 के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Samsung फैंस के लिए खुश खबरी है, जो लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से Samsung Galaxy S25 सीरीज नहीं ले पा रहे हैं, वो जल्द ही इस सीरीज के आगामी Samsung Galaxy S25 FE वेरिएंट को खरीद पाएंगे। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज के FE वेरिएंट पर काम कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.