अब Tinder का ‘Chemistry’ फीचर बनाएगा आपका Perfect Match, लेकिन क्या प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tinder अब वही करने जा रहा है जो लाखों यूज़र्स की बायो और पिक-अप लाइन नहीं कर पाईं, यानि रिश्तों में फिर से chemistry लाना। दुनिया का सबसे बड़ा dating app अब एक नए AI-driven dating tool पर काम कर रहा है, जिसका नाम Tinder Chemistry feature है। इसका मकसद है यूज़र्स की पर्सनालिटी और उनकी पसंद-नापसंद और आदतों को समझकर उनके लिए बिल्कुल perfect मैच वाला पार्टनर ढूंढना। लेकिन यहां माजरा ये है कि इसके लिए Tinder आपके कैमरा रोल तक झाँकेगा।

क्या है Tinder Chemistry फीचर?

कंपनी के मुताबिक, इस नए Tinder AI Chemistry feature के काम करने का तरीका ये है कि यह यूज़र्स से उनके बारे में इंटरैक्टिव सवाल पूछेगा और उनकी तस्वीरों को एनालाइज़ करेगा। इस Tinder AI photo analysis tool की मदद से ये ऐप आपकी आदतों और लाइफस्टाइल को समझने की कोशिश करेगी।

जैसे अगर आपकी फोटो में surfboard दिखे, तो ऐप आपको ऐसे लोगों से मिलाएगा जो बीच लाइफ या आउटडोर एक्टिविटी पसंद करते हैं। मतलब अब मैचिंग सिर्फ left-right swipe तक सीमित नहीं रहेगी।

Match Group CEO Spencer Rascoff के अनुसार, ये फीचर 2026 में Tinder experience का एक मज़बूत सहारा होगा। लेकिन सवाल ये भी है कि जब ऐप आपकी निजी तस्वीरों तक पहुंच पाएगा, तो Tinder में AI फीचरों के आने से क्या प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं भी क्या वाकई खत्म हो पाएंगी?

Privacy या Perfect Match – किसे चुनेंगे आप?

विशेषज्ञ कहते हैं कि कई बार “with consent” के नाम पर कई ऐप्स वो डाटा एक्सेस कर लेते हैं जिसकी सीमा यूज़र्स को खुद नहीं पता होती। आखिर आप अपनी निजी ज़िंदगी और उससे जुड़ी चीज़ों को किस हद तक किसी अल्गोरिथम को दिखाना चाहेंगे? यही बहस आज AI matchmaking vs human connection का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

क्यों लगा Tinder को AI का सहारा?

पिछले दो सालों में Tinder के पेड सब्सक्राइबर्स लगातार घटे हैं। ऐसे में कंपनी ने AI द्वारा संचालित डेटिंग टूल्स लाने शुरू किए हैं, जैसे how Tinder AI matchmaking works फीचर जो परफेक्ट फोटो चुनने में भी मदद करता है, और एक digital conscience system ( जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सजगता दिखाता है), जो यूज़र्स को अपमानजनक या असभ्य मैसेज भेजने से रोकता है।

Tinder Chemistry

Match Group का मानना है कि यही Match Group AI dating technology आने वाले समय में यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी और सही कनेक्शन बनाएगी। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि अब असली सवाल ये है कि क्या AI के साथ ऑनलाइन डेटिंग का भविष्य सच में प्यार को आसान बनाएगा या या फिर ये रिश्तों को और ज़्यादा मशीनों के हिसाब से चलने वाला बना देगा?

फिलहाल, Tinder और AI की ये नयी प्रेम कहानी बस शुरू हुई है। अब देखना ये है कि क्या ये डिजिटल केमिस्ट्री सच में कोई चमक जगा पाएगी या फिर ये भी एक data-driven heartbreak बनकर रह जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageYouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है। YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.