Nothing OS 4.0 रोलआउट शुरू: क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। आइये जानते हैं इसमें आपको कौन से फीचर मिलेंगे और कौन से डिवाइस पर ये सबसे पहले आएगा।

Nothing OS 4.0 में क्या नया मिला?

Nothing OS 4.0 में डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और कस्टमाइज़ेशन पर सबसे ज़्यादा फोकस किया गया है। ये अपडेट फोन को ज़्यादा तेज़, स्मूद और ज़्यादा बैटरी एफिशिएंट बनाता है।

आइये जानते हैं कि इस नए अपडेट में कौन कौन से ख़ास फीचर हैं, जिनका लाभ आप उठा पाएंगे।

ये पढ़ें: Realme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल है?

Nothing OS 4.0 के मुख्य फीचर्स

  • Extra Dark Mode: रात में कम आँखों पर दबाव और OLED पर बेहतर बैटरी लाइफ।
  • Pop-Up View: मल्टीटास्किंग के लिए फ्लोटिंग विंडोज़, जैसा Samsung Pop-up view या iPhone multitasking हैं।
  • 2×2 Quick Settings: साफ-सुथरा नोटिफिकेशन शेड।
  • New Lock Screen Clocks: दो नए क्लॉक फेस के विकल्प।
  • Nothing Playground: यूज़र्स अपने छोटे mini apps और विजेट बना सकते हैं।
  • Camera Stretch Mode: Phone (3) की तरह अब Phone 2 सीरीज़ में भी auto photo correction फीचर मिलेगा।

Phone 3a सीरीज़ में प्राइवेसी के कारण Lock Glimpse फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा।

पहले चरण में किन स्मार्टफोनों को मिलेगा ये अपडेट?

Nothing ने आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन बीटा प्रोग्राम के आधार पर ये उन फोनों की सूची है, जिन पर सबसे पहले ये अपडेट आएगा –

  • Nothing Phone 2
  • Nothing Phone 3
  • Nothing Phone 2a
  • Nothing Phone 2a Plus
  • Nothing Phone 3a
  • Nothing Phone 3a Pro

इसके बाद Phone 3a Lite और CMF सब-ब्रैंड के फोनों को भी Nothing OS 4.0 मिल जाएगा।

ये पढ़ें: Lava Agni 4 आया धमाके के साथ, Vayu AI और 1.5K डिस्प्ले ने किया हैरान

OTA अपडेट कब मिलेगा?

Nothing OS 4.0 का OTA रोलआउट 21 नवंबर से शुरू हो गया है। ये कुछ चरणों में आने वाला रोलआउट (phased rollout) है, जो धीरे धीरे सब डिवाइसों तक पहुंचेगा।

कंपनी ने सभी beta testers को उनकी फीडबैक के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Nothing OS 4.0 में स्मूद एनीमेशन, बेहतर कस्टमाइज़ेशन, लम्बे समय के लिए बैटरी हेल्थ को लेकर सुधार, और AI enhancements शामिल हैं। यह अपडेट Nothing को प्रीमियम Android मार्केट में और ज़्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकता है।

आने वाले महीनों में कंपनी और भी नए फीचर्स जोड़ने वाली है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.