Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च : 5 खास फीचर जो इसे बनाते हैं एक अनोखा फ्लैगशिप फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज अपना सबसे पतला फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। ये फोन Galaxy S-सीरीज़ का सबसे पतला फोन है। मात्र 5.8mm के इस फोन में क्वाड एचडी+ LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP जैसे बेहतरीन फीचर हैं। आइये आपको इसके उन खास फीचरों से परिचित कराते हैं, जो इसे एक आकर्षक फ्लैगशिप दावेदार बनाते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F56 5G भारत में लॉन्च – क्या आप इस कीमत पर खरीदेंगे?

Samsung Galaxy S25 Edge को क्यों खरीदना चाहिए ? (Top 5 Reasons to Buy Samsung Galaxy S25 Edge)

1. डिज़ाइन

ये एक बेहद स्लिम फोन है, जो पेंसिल से भी पतला है। इसकी मोटाई मात्र 5.8mm है और इसका वज़न भी मात्र 163 ग्राम है। फोन को हल्का रखने के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है, जिसके साथ ये मज़बूत भी है। टाइटेनियम फ्रेम और स्लिम बॉडी के साथ ये स्टाइलिश तो है ही, साथ ही ये IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पानी और धूल से सुरक्षित भी है।  

2. डिस्प्ले

S25 Edge में 6.7-इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है और ये QHD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आयी है। यहां आपको वही डिस्प्ले मिल रही है, जो Galaxy S25+ में दी गयी है। इसमें LTPO पैनल का इस्तेमाल हुआ है, यानि कंटेंट के अनुसार रिफ्रेश रेट 1 से 120 Hz के बीच अपने आप स्विच करने में सक्षम है। साथ ही इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 की सुरक्षा भी है।

अन्य S25 सीरीज़ फोनों की तरह, इसमें भी बेहद शानदार डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें रंग वाइब्रेंट और व्यूइंग एंगल अच्छे होंगे।

Samsung Galaxy S25 Edge

3. कैमरा सेटअप

S25 की तरह, इसमें भी आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, और कंपनी का दावा है कि ये सेंसर S25 के मुकाबले में लो-लाइट में 40% ज़्यादा ब्राइटनेस कैप्चर करने में सक्षम है। साथ में 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जिसके साथ आप मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

4. परफॉरमेंस

इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जिसके साथ आपको रोज़ के साधारण कामों के साथ, हैवी गेम और मल्टी-टास्किंग में भी कोई समस्या नहीं आती। साथ ही इसमें वेपर चैम्बर भी है, जो अब पहले से पतला और चौड़ा है, जिससे आसानी से गर्मी को बाहर किया जा सकता है। फोन में 512GB की स्टोरेज है, जिससे आपके परफॉरमेंस में और बूस्ट मिलेगा।

ये पढ़ें: Galaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

5. सॉफ्टवेयर

S25 Edge Android 15 आधारित OneUI 7 पर चलता है। इसमें कई AI फीचर मिलेंगे, जैसे स्पीक को टेक्स्ट में बदलना, Google का Circle to Search, ऑडियो इरेज़र, और क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन के लिए भी कई Galaxy AI टूल इसमें शामिल होंगे।

Galaxy S25 Edge की कीमतें

Samsung Galaxy S25 Edge

ये फोन सिल्वर (Titanium Silver), काले (Titanium Jetblack) और नीले (Titanium Icyblue) रंगों में उपलब्ध होगा। फोन को यूरोप में दो स्टोरेज मॉडलों में लॉन्च किया गया है।

  • 12/256 – USD 1,099.99 (लगभग 93,330 रुपए)
  • 12/512 – USD 1,219.99 (लगभग 1,03,510 रुपए)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageRedmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए कौन सा सही?

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: ₹38,000 के आसपास एक परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस समय एक नाम सीधे आमने-सामने आएगा। अभी लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5। लेकिन इसी कीमत पर इसे टक्कर देता है Motorola Edge 70 Pro, जो भारत में कई लोगों की पसंद है। मज़ेदार बात ये …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.