Samsung Galaxy F56 5G भारत में लॉन्च – क्या आप इस कीमत पर खरीदेंगे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की F-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन – Galaxy F56 5G आज भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस फोन को चुपचाप बाज़ार में उतार दिया, हालांकि इसका टीज़र सामने आया था, लेकिन किसी लॉन्च डेट या इवेंट की घोषणा नहीं की गयी। ये F-सीरीज़ का सबसे पतला (7.2mm) फोन है। इसमें आपको 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 6 साल तक एंड्रॉइड व सिक्योरिटी अपडेट जैसे दमदार फीचर मिलेंगे।

ये पढ़ें: Galaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

Samsung Galaxy F56 5G कीमतें और उपलब्धता

Galaxy F56 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आया है और इसे आप आज से ही हरे और बैंगनी रंगों में खरीद पाएंगे। फोन पर बैंक ऑफर के साथ 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

  • 8GB + 128GB – 25,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 28,999 रुपए
Samsung Galaxy F56 5G

Samsung Galaxy F56 5G स्पेसिफिकेशन

F56 5G में आपको 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। इस स्क्रीन में Vision Booster फीचर व सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी मौजूद है। ये फोन ओक्टा कोर Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है, जो कि एक भरोसेमंद प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 5,000 mAh की बैटरी है, जो कि अब एक स्टैण्डर्ड साइज़ है। ये बैटरी 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो, इसमें आपको 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP का सेल्फी सेंसर मिलेगा। इसके अलावा Android 15 आधारित One UI 7 पर चलने वाले इस फोन में आपको Galaxy AI के सभी फीचर तो नहीं, लेकिन कई उपयोगी AI टूल मिलेंगे, जैसे – Object Eraser, Edit Suggestions, इत्यादि।

ये पढ़ें: 100 Zeros के साथ Google की फिल्मी दुनिया में एंट्री – जानें क्या है ये नया मास्टरप्लान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.