Samsung Galaxy S10 और S10+ का डिजाईन आया सामने; इनफिनिटी डिस्प्ले, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MWC 2018 में सैमसंग ने अपने 2 प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Galaxy S9 / S9+ को पेश किया तथा जो अभी तक के कंपनी द्वारा पेश सबसे बेहतर स्मार्टफोन साबित हुए है। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग अब अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 और S10+ पर काम कर रहा है।

कंपनी अपनी 10th वर्षगाँठ पर शायद इन दोनों डिवाइस को लांच कर सकता है। इस दोनों ही स्मार्टफोनों किनारों से किनारों तक के इनफिनिटी डिस्प्ले युक्त क्रमशः 5.8-इंच और 6.3 स्क्रीन साइज़ के साथ आ सकते है। यहाँ iPhone X की तरह 3D सेंसिंग कैमरा और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सुविधा भी दी जा सकती है। चलिए थोडा विस्तार से चर्चा करते है:

Samsung Galaxy S10/S10+ के फीचर (अफवाह)

डिजाईन की बात करे तो Galaxy S9 / S9+ में ज्यादा बदलाव नहीं किये गये सिर्फ फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर साइड जगह दी गयी थी। लेकिन यहाँ पर उपलब्ध नयी जानकारी के मुताबिक S10/S10+ में आपको फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। सैमसंग कथित तौर पर Galaxy S10/S10+ में अंडर-फिंगरप्रिंट स्कैनर सुविधा लाने के लिए क्वालकॉम और सिनैपटिक्स के साथ काम कर रहा है।

इसके अलावा पिछले दिनों प्राप्त लीक और अफवाहों से इन दोनों ही स्मार्टफोन में Galaxy S10 / S10+ में थोड़ी सी बढ़ी स्क्रीन क्रमशः 5.8-इंच और 6.3-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दी जा सकती है लेकिन यह सिर्फ अमेरिका, कनाडा और चीन में उपलब्ध होगी अन्य जगहों के लिए Exynos 9820 चिपसेट दी जा सकती है।

अपनी नयी डिवाइस में कंपनी द्वारा 3D फेसिअल रिकग्निशन फीचर भी दिया जा सकता है जिसके लिए सैमसंग ने इसरायली स्टार्टअप Mantis Vision के साथ साझेदारी भी की है जिसके बाद यह डिवाइस iPhone X की तरह ही काफी एडवांस साबित होगा।

Samsung Galaxy S10/S10+ की उपलब्धता

Galaxy S10/S10+ के लिए इनफिनिटी डिस्प्ले की प्रोडक्शन इस साल नवम्बर में शुरू की जा सकती है। पिछले पैटर्न की बात करे तो कंपनी हमेशा से ही अपने S-सीरीज स्मार्टफोन को Mobile World Congress में पेश करती है तो उम्मीद की जा सकती है की कंपनी Galaxy S10/S10+ को अगले साल MWC में पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S9 और S9+ Hidden Feature, Tips and Trick; हिंदी में

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageSamsung Galaxy S10e रिव्यु (समीक्षा): सैमसंग S10+ के कॉम्पैक्ट वरिएन्त से कुछ ज्यादा

Samsung ने साल 2019 में अपने फ्लैगशिप S10 स्मार्टफोनों को इंडिया में लांच कर दिया है जिनको हम ग्लोबल लांच के बाद से ही इस्तेमाल कर रहे थे। इस सीरीज में सबसे खास मॉडल है Samsung Galaxy S10e क्योकि इस साल आपको यह एक लाइट-वर्जन की तरफ पेश किया गया है जो सीरीज का सबसे …

ImageSamsung Galaxy S10+ का रिव्यु: होगा साल का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

साल 2019 के सबसे बड़े सैमसंग इवेंट में कंपनी ने अपने सबसे बेहतरीन स्मार्टफोनों को पेश किया है। Galaxy Fold, Galaxy S10 5G यहाँ पर मुख्य आकर्षण साबित होते है लेकिन दोनों ही डिवाइसों के इंडिया में लांच किये जाने में अभी काफी समय लग सकता है। दूसरी तरफ सैमसंग ने यहाँ पर अपनी फ्लैगशिप …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Discuss

Be the first to leave a comment.