Samsung Galaxy Ring: भारत में करें प्री-ऑर्डर, जानें कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

महीनों के इंतजार के बाद, Samsung India ने आखिरकार अपने नए हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस, Galaxy Ring की प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू कर दिया है। अन्य Galaxy फ्लैगशिप डिवाइसों की तरह, इसके लिए भी ग्राहकों को Samsung की वेबसाइट पर जाकर इस फिटनेस वियरेबल (Galaxy Ring को कुछ राशि जमा करके रिजर्व या प्री-बुक करना होगा। इस टोकन अमाउंट को देकर, जो भी इस डिवाइस को बुक करेगा, उसे सबसे पहले डिवाइस पाने का मौका मिलेगा, साथ ही कंपनी इन ग्राहकों को एक मुफ्त गिफ्ट भी देगी। लेकिन सबसे अजीब बात ये है कि अभी भी Samsung ने Galaxy Ring की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

ये पढ़ें : Mediatek Dimensity 7300 के साथ आने वाले मोबाइल फ़ोन

Samsung Galaxy Ring को प्री-रिज़र्व कैसे कर सकते हैं ?

Samsung Galaxy Ring

Galaxy Ring को कंपनी ने जुलाई 2024 में ही Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के साथ पेश किया था। हालांकि अभी तक ये सेल के लिए उपलब्ध नहीं थी। लेकिन अब अगर आप इस नए हेल्थ और फिटनेस डिवाइस में दिलचस्पी रखते हैं और खरीदना चाहते हैं, तो Samsung वेबसाइट पर ₹1,999 (रिफंड किये जा सकते हैं) की राशि जमा करके, इसे प्री-रिज़र्व या प्री-बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर अपना नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर जैसी जानकारी देनी होगी और फिर ये रकम जमा कर दें।

Galaxy Ring कुछ बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोरों और Amazon व Flipkart जैसे ऑनलाइन चैनलों पर भी प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है। Samsung ने भी ये पुष्टि की है कि ये डिवाइस बिना किसी सब्सक्रिप्शन शुल्क के इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ बॉक्स में खरीदारों को एक चार्जिंग केस और डेटा केबल भी मिलेगा।

ये पढ़ें: Apple Vision Pro की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर Apple करेगा ज़बरदस्त धमाका – अब आएंगे कैमरा वाले AirPods और Smart Glasses

प्री-रिजर्वेशन कल तक (15 अक्टूबर) चलेगा।

ये आपको थोड़ा निराशाजनक लग सकता है कि कंपनी ने प्री-बुकिंग के लिए केवल कल यानि 15 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे तक का ही समय रखा है। जिन्हें भी ये नयी Galaxy Ring बुक करनी है, उनके पास केवल यही कुछ घंटे हैं। प्री-बुक करने वालों को, Galaxy Ring की खरीद पर, Samsung Wireless Charger Duo, जिसकी कीमत 4,999 रुपए है, मुफ्त में मिलेगा।

ये पढ़ें: 12,000 रुपए में उपलब्ध Motorola मोबाइल फ़ोन

Samsung Galaxy Ring की संभावित कीमतें

हालांकि Samsung ने इस नए डिवाइस की भारतीय कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Galaxy Ring यू. एस. में $399 (लगभग 33,540 रुपए ) में उपलब्ध है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इसकी कीमतें लगभग 35,000 से 40,000 रुपए के बीच होंगी। हालांकि अगर आपको इसी तरह का कोई सस्ता डिवाइस चाहिए, तो इस समय भारत में Amafit Helio Smart Ring उपलब्ध है, जिसकी कीमत 24,999 रुपए है और साथ ही Ring Air by Ultrahuman भी है, जिसे आप 28,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: iPhone जैसे कैमरा बटन के साथ जल्द लॉन्च होंगे ये Android फ़ोन, फोटोग्राफी का मज़ा होगा दोगुना

Galaxy Ring में प्रीमियम टाइटेनियम केसिंग है, साथ ही ये अलग-अलग साइज़ों में आएगी और इसमें कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर मिलेंगे। इस रिंग के साथ यूजर्स अपनी स्लीप क्वॉलिटी (नींद कितनी अच्छी आती है), वर्कआउट्स को ऑटोमैटिकली लॉग करना, और हार्ट रेट व ब्लड ऑक्सीजन लेवल की मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचरों का लाभ उठा सकता है। Samsung Health ऐप को फ़ोन में डाउनलोड करके, आप Galaxy Ring द्वारा सभी मेट्रिक्स का डिटेल में एनालिसिस (विश्लेषण) कर सकते हैं, इसमें Galaxy AI द्वारा Wellness Tips और Energy Score जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

एक्सक्लूसिव: iQOO 13 Snapdragon 8 Elite के साथ 5 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTesla की 6-सीटर SUV भारत आ गई: Model Y L की डिलीवरी शुरू, इतनी है कीमत और रेंज

Tesla Model Y L अब बुकिंग लिस्ट से निकलकर ग्राहकों के घर तक पहुँचने लगी है। कंपनी ने 15 जून से इस छह-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹61.99 लाख है। अब तक यहाँ Tesla का मतलब ज़्यादातर पाँच-सीटर Model Y ही था, लेकिन ये लंबा …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

ImageSamsung Galaxy Tab प्री रिजर्वेशन की सुविधा शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Samsung जल्द ही अपना नया Galaxy Tab लॉन्च करने वाला है। इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं, और अब कंपनी ने अपने आगामी टेबलेट के लिए प्री रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे ग्राहक इस टेबलेट को पहले से बुक करके लॉन्च होते ही सबसे पहले इसके फीचर्स …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products